विपक्ष की बैठक में उठा बसपा का मुद्दा, सपा ने इस बात पर जताई आपत्ति, खरगे ने दिया यह जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2023। दिल्ली में मंगलवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) का भी मुद्दा उठा। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता रामगोपाल यादव के बैठक में बसपा को इंडिया गठबंधन में शामिल कराने को लेकर आपत्ति जताने की अफवाह पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता मनोज कुमार झा ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रामगोपाल यादव ने बैठक में अपनी बात रखी। अब ये सारी बातें समिति में हैं और नेताओं के बीच में हैं। लोगों और राजनीतिक दलों का रुझान तय करना समिति का काम है और फिर इस पर निर्णय लेना है।

मनोज झा ने बताया कि रामगोपाल ने बैठक में स्पष्ट किया कि अगर बसपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनती है तो सपा गठबंधन से खुद को अलग कर लेगी। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमें किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जब राजद नेता झा से पूछा गया कि क्या बैठक में उनकी चिंताएं सुनी गईं, तो उन्होंने कहा कि उनकी बातें सुनी और समझी गईं और खरगे साहब ने कहा कि अफवाहों को तूल न दें।

क्या लालू और नीतीश ने बीच में ही बैठक छोड़ दिया… 
मनोज झा ने इन अटकलों को खारिज किया कि कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में खरगे का नाम प्रस्तावित किए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) ने नाराजगी जताई और इस कारण बैठक छोड़ दी। मनोज झा ने स्पष्ट किया कि कोई किसी से नाराज नहीं है।

मनोज झा ने बताया कि बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित किया। अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव का समर्थन किया। लेकिन खरगे ने मिलकर चुनाव लड़ने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि साथ मिलकर चुनाव लड़ना हमारी प्राथमिकता है। चुनाव जीतने के बाद पीएम उम्मीदवार पर बात की जाएगी। उन्होंने पत्रकारों से पूछा कहा, क्या आपने सुना है कि खरगे जी ने किस तरीके से प्रस्ताव को ठुकरा कर दिया। उन्होंने बहुत ही विनम्र शब्दों में बताया है कि हमारे लिए एक साथ लड़ना कितना जरूरी है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित करने के फैसले के खिलाफ रामास्वामी, बोले- एकजुट हों रिपब्लिकन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 20 दिसंबर 2023। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने फैसला लिया है कि अगर सुप्रीम कोर्ट ट्रंप को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देगा, तो वह कोलोराडो में होने वाले चुनाव […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक