जीआईएस 2023: मुकेश अंबानी बोले- एक साल के अंदर यूपी में देंगे एक लाख नौकरी, हर कोने में होगा 5जी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 10 दिसंबर 2023। यूपी में आज से तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का आगाज हो चुका है। इसमें बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने शिरकत की है। पहले ही दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी से लेकर बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला व अन्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने एक बड़ा एलान किया है। लखनऊ में चल रहे समिट में मुकेश अंबानी ने एलान किया है कि 2023 के अंत तक उत्तर प्रदेश के हर शहर, गांव और कस्बे तक जियो की 5-जी सेवाएं पहुंच जाएंगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार और ईज आफ डूइंग बिजनेस में सुधार के कारण यूपी नए भारत के लिए आशा का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उद्योग और सहयोग दोनों की आवश्यकता है जिसे यूपी पूरा कर रहा है।

रिलायंस प्रदेश के युवाओं को देगा 1 लाख से ज्यादा जॉब

मुकेश अंबानी ने समिट के दौरान बताया कि रिलायंस उत्तर प्रदेश में अगले चार सालों में जियो, रिटेल और रिन्यूएबल बिजनेस के माध्यम से 75000 करोड़ रुपयों का निवेश करेगी। इससे हम 1 लाख से अधिक नौकरियां देंगे। उन्होंने आगे कहा, इस साल के बजट से भारत एक विकसित देश के रूप में उभरेगा। यह अपनी तरह का पहला बजट है जिसमें देश के नींव को मजबूत करने  वाले रिसोर्सेज के लिए सबसे ज्यादा पूंजी खर्च खर्च करने का प्रस्ताव है। यह देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। भारत एक मजबूत विकास पथ पर चल चुका है।

Leave a Reply

Next Post

टेस्ट में 17 महीने बाद रोहित का शतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा पहला सैकड़ा, कपिल देव से आगे निकले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर 10 फरवरी 2023। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाया। उन्होंने शुक्रवार (10 फरवरी) को मैच की पहली पारी में अपना शतक पूरा किया। हिटमैन ने टेस्ट में 17 महीने बाद […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए