चीन ने फिर भेजे ताइवान में लड़ाकू विमान, ताइपे ने दी ड्रैगन को चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ताइपे 11 दिसंबर 2021। ताइवान और चीन के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। चीन ने एक बार फिर ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में 13 मिलिट्री एयरक्राफ्ट भेजे हैं। यह ऐसे वक्त में हुआ है जब निकारागुआ ने ताइवान के साथ संबंध तोड़कर चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं।  ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि 13 चीनी विमानों में से दो H-6 बॉम्बर्स और एक Y-8 इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर प्लेन दक्षिण पूर्वी ताइवान के वायु क्षेत्र में बहुत अंदर तक गया। अन्य 10 एयरक्राफ्ट की बात करें तो एक Y-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान, एक KJ-500 थर्ड जनरेशन एयरबोर्न, छह शेनयांग J-16 और दो चेंगदू J-10 फाइटर जेट्स शामिल थे। 
 
जवाब में ताइवान ने एक लड़ाकू हवाई गश्ती अभियान चलाया, रेडियो चेतावनी भेजी और चीनी सैन्य बेड़े को ट्रैक करने के लिए एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की तैनाती की। वायु रक्षा पहचान क्षेत्र शुरुआती चेतावनी प्रणाली हैं जो देशों को अपने हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का पता लगाने में मदद करते हैं। बता दें कि चीन लगातार ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में युद्धक विमान भेजता रहा है। पिछले 2 महीने में चीन ने सैंकड़ों एयरक्राफ्ट ताइवान की वायु सीमा में भेजा है। इसे लेकर ताइवान ने चिंता जताई है और बीजिंग को चेतावनी दी है। बता दें कि बीजिंग ताइवान पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है। हालांकि सच ये है कि दोनों पक्ष सात दशक से अधिक वक्त से अलग-अलग शासित हैं।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से एक बैठक के दौरान यह पूछे जाने पर कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो क्या अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा? इसका जवाब देते हुए बाइडेन ने कहा कि हां, हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ताइवान के रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग ने ताइवान में चीनी विमानों द्वारा घुसपैठ की रिकॉर्ड संख्या के बाद कहा कि चीन के साथ ताइपे का सैन्य तनाव 40 से अधिक वर्षों में सबसे खराब स्थिति में है।

Leave a Reply

Next Post

लांसनायक तेजा के परिवार को मिलेंगे 50 लाख, सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ चॉपर में थे सवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अमरावती 11 दिसंबर 2021। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने लांसनायक बी साई तेजा के परिवार को 50 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। तेजा का निधन 8 दिसंबर को हुए चॉपर क्रैश में हो गया था। इस दौरान 13 […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग