झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत… दूसरा गंभीर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

झांसी 06 जून 2026। झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड स्थित शिवानी होटल में कथित तौर पर धारदार हथियारों से किए गए एक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि होटल संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि घटना थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के शिवानी होटल की है, जहां शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में होटल के पीछे रहने वाले गौरीशंकर कुशवाहा (45) और मुरारीलाल कुशवाहा (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार इलाज के दौरान शनिवार सुबह गौरीशंकर की मौत हो गई, वहीं मुरारीलाल का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पत्नी सुमन कुशवाहा की तहरीर पर शिवानी होटल के संचालक आनंद, शेर सिंह, उसके बेटे रिंकू, सौरभ कुमार और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 109(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सुमन कुशवाहा के मुताबिक, होटल संचालक से उनकी पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार रात बिजली नहीं आने पर मुरारीलाल और उनका भतीजा गौरीशंकर होटल के पास इस संबंध में गड़बड़ी का पता लगाने गए थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 06 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला की पहचान पश्चिम बंगाल के भांगड़ बम विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय