बड़ा सड़क हादसा: नासिक में इनोवा कार 1200 फीट गहरी खाई में गिरी, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 08 दिसंबर 2025। महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई, जब एक इनोवा कार 1000 से 1200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। राहत-बचाव दल द्वारा बाद में एक और शव मिलने से मृतकों की कुल संख्या छह की पुष्टि हुई।

दर्शन के लिए जाते समय हुआ हादसा
हादसा उस समय हुआ जब इनोवा कार (MH 15 BN 0555) में सवार सभी लोग सप्तश्रृंगी किले में माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। दोपहर के समय कार अचानक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम खाई से शवों को निकालने में जुटी हुई है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
कीर्ति पटेल (50)
रसीला पटेल (50)
विट्ठल पटेल (65)
लता पटेल (60)
पचन पटेल (60)
मणिबेन पटेल (60)

Leave a Reply

Next Post

रांची को भी जख्मी कर गया गोवा नाइट क्लब अग्निकांड, झारखंड के दो सगे भाइयों समेत 3 ने गंवाई जान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 08 दिसंबर 2025। रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर लापुंग का पारंपरिक ‘हलवाई’ परिवार शनिवार देर रात करीब 2 बजे मोबाइल की घंटी बजते ही बुरी खबर की आशंका से घबरा गया। फागू महतो (32) को फोन गांव के ही एक परिचित निशान कुमार […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग