आईएचसीएल ने मुंबई में खोला होटल जिंजर गोरेगांव

Indiareporter Live
शेयर करे

अनिल बेदाग़/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 अगस्त 2022। भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने मुंबई में जिंजर गोरेगांव के शुभारंभ की घोषणा की है। इसके साथ जिंजर ब्रांड ने भारत की वित्तीय राजधानी में अपना स्थान और भी मज़बूत किया है। ब्रांड के शानदार डिज़ाइन और अपने मेहमानों को प्रभावकारी, आधुनिक और अखंड हॉस्पिटैलिटी अनुभव प्रदान करने के सेवा सिद्धांत के अनुसार इस होटल की रचना की गयी है।    पुनीत छटवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, आईएचसीएल ने कहा,”जिंजर गोरेगांव भारत के सबसे मज़बूत हॉस्पिटैलिटी मार्केट में आईएचसीएल का दसवां होटल है। मुंबई शहर का एक तेज़ी से बढ़ता हुआ बिज़नेस हब गोरेगांव में उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ यह होटल उठाएगा। इस प्रॉपर्टी के लिए पेन वर्कर्स सीटिंग कंपनी के साथ साझेदारी करके हमें ख़ुशी हो रही है।”     102 कमरों वाला जिंजर गोरेगाव वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर प्रमुख स्थान पर है। यहां से नेस्को आईटी पार्क, नेस्को एक्झिबिशन सेंटर (बॉम्बे एक्झिबिशन सेंटर) और फिल्म सिटी में आसानी से पहुंचा जा सकता है। जिंजर के नए डिज़ाइन किए गए सिग्नेचर कमरें, फिटनेस सेंटर और पूरा दिन सेवा देने वाला डाइनर इस होटल की विशेषताएं हैं।    मुंबई का एक महत्वपूर्ण बिज़नेस और आवासीय हब होने के नाते गोरेगांव में कई बड़े कॉर्पोरेट और आईटी पार्क्स, शॉपिंग मॉल्स और इंडस्ट्रियल ज़ोन हैं। संजय गांधी नेशनल पार्क का विस्तारित हिस्सा और शहरी जंगल आरे कॉलोनी गोरेगांव में होने की वजह से यह सैलानियों में मशहूर है। इस होटल को जोड़कर मुंबई में आईएचसीएल के कुल 13 होटल हो जाएंगे, जिनमें से तीन का काम अभी चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा- सरकार हमारे हिसाब से चलेगी, अफसरों को सिर्फ Yes Sir कहना है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 अगस्त 2022। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में मंगलवार को नौकरशाही पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आपके (ब्यूरोक्रेट्स) मुताबिक काम नहीं करेगी, आप मंत्रियों के हिसाब से काम करेंगे। नितिन गडकरी आदिवासी विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं