रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आशंका, सीआईए प्रमुख बोले- भारत और चीन का विरोध अहम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 28 फरवरी 2023। अमेरिकी खूफिया एजेंसी सीआईए के मुखिया बिल बर्न्स का कहना है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का परमाणु हथियारों का विरोध करना, बेहद अहम है। बता दें कि रूस यूक्रेन युद्ध में अमेरिका को आशंका है कि रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है, ऐसे में अमेरिका द्वारा कोशिश की जा रही है कि रूस को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोका जा सके। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भारत और चीन को रूस से बात करने की अपील की थी ताकि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को रोका जा सके। ऐसे हालात में भारत और चीन ने जिस तरह से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का विरोध किया है, उस पर अमेरिका ने संतोष जताया है।

एक इंटरव्यू के दौरान बर्न्स ने बताया कि बीते साल रूस की खूफिया एजेंसी के प्रमुख सर्गेई नरशकिन के साथ, उनकी तुर्किये में मुलाकात हुई थी। बर्न्स ने बताया कि यह बातचीत बेहद निराशाजनक रही। इस बातचीत के दौरान बर्न्स ने सर्गेई नरशकिन और उनके द्वारा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह संदेश देने की कोशिश की कि अगर उन्होंने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो इसके गंभीर  परिणाम भुगतने होंगे। सीआईए चीफ ने कहा कि नरशकिन और रूसी राष्ट्रपति भी इसकी गंभीरता को समझते हैं। ये भी अहम है कि चीनी नेतृत्व और भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी साफ कर चुके हैं कि वह किसी भी तरह के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का विरोध करेंगे। 

बर्न्स ने कहा कि नरशकिन के साथ बातचीत में उन्हें एहसास हुआ कि पुतिन अभी भी अहंकार में हैं और उन्हें लगता है कि वह सबकुछ नियंत्रित कर सकते हैं। पुतिन को लगता है कि वह यूक्रेन को तबाह कर सकते हैं और यूक्रेन के सहयोगी यूरोपीय देशों को भी झुका सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका और रूस के बीच स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी थी, जिसके तहत दोनों देश परमाणु हथियारों के एक दूसरे के भंडारों का निरीक्षण करते थे लेकिन अब रूस ने इस संधि से निकलने का एलान कर पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। पुतिन यूक्रेन युद्ध के दौरान कह भी चुके हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो वह परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से नहीं चूकेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

रक्षा मंत्री के सलाहकार ने कहा- वैश्विक पाबंदियों ने आगे बढ़ने में की मदद, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 फरवरी 2023। रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार और रक्षा अनुसंधान एवं विकास परिषद (डीआरडीओ) के पूर्व प्रमुख डॉ. जी सतीश रेड्डी ने कहा कि भारत मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भर बन चुका है और वैश्विक पाबंदियों ने इस आत्मनिर्भरता को हासिल करने में […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ