‘कोयला गैसीकरण और द्रवीकरण’ विषय पर बेबीनार सम्पन्न

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 31 अगस्त 2020। दिनांक 31.08.2020 को कोयला मंत्रालय द्वारा कोयला गैसीकरण और द्रवीकरण विषय पर वेबीनार आयोजित किया गया। इस बेबीनार में डाॅ. व्ही.के. सरस्वत, सदस्य नीति आयोग एवं अनिल कुमार जैन, सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार मुख्य वक्ता थे। कोलइण्डिया की ओर से निदेशक (तकनीकी) बिनय दयाल ने कोलइण्डिया में इस नयी तकनीक की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इनके साथ ही सरकारी एवं गैर-ंसरकारी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

डाॅ. व्ही.के. सरस्वत, सदस्य नीति आयोग ने बेबीनार के दौरान बताया कि कोयले में उपलब्ध विभिन्न रसायन जलने के दौरान नष्ट हो जाते हैं। इन रसायनों को विशिष्ट प्रक्रिया द्वारा एकत्रित कर समुचित कार्य जैसे कि ईंधन, खाद आदि के निर्माण में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कोयला गैसीफिकेषन और द्रवीकरण की तकनीक से किया जा सकता है। इस नवीन तकनीक से कोयले से सिंथेसिस गैस विशेषकर मिथैन, हाईड्रोजन आदि निकाली जा सकती है। यह रसायन विभिन्न कार्यों में लाभप्रद होते हैं।

बेबीनार के दौरान अनिल कुमार जैन, सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने उद्बोधन में नयी तकनीक अपनाने पर विषय जोर दिया।

एसईसीएल की ओर से अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा, निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एम.के. प्रसाद एवं निदेशक (वित्त) एस.एम. चैधरी इस बेबीनार से विडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिए जुड़े
रहे।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया गहरा शोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 31 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे राष्ट्र के लिए अपूरनीय क्षति बताया और इस दुख की घड़ी में परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अपने शोक […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग