सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी, पहाड़ी इलाकों से गांवों पर फेंके बम; सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 28 दिसंबर 2024। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक बार फिर सशस्त्र समूहों के बीच फिर गोलीबारी हुई। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्र से हथियारबंद समूह ने जिले के सनसाबी और थमनापोकपी गांवों में बंदूक और बमों से हमला किया। सुरक्षा बलों ने हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों और हथियारबंद गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। इसके साथ ही सीआरपीएफ कर्मियों सहित सुरक्षा बलों ने फायरिंग के दौरान फंसी कई महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

पुलिस ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, सनसाबी गांव में हुई गोलीबारी में हरिदास (37) नामक पुलिसकर्मी के बाएं कंधे पर गोली लगी और उसे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। मुठभेड़ के दौरान एक अन्य ‘ग्राम स्वयंसेवक’ के हाथ में मामूली चोटें आईं, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव के स्वयंसेवक पहाड़ी इलाकों से आए हथियारबंद लोगों के खिलाफ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के साथ शामिल हुए थे।

पहाड़ की चोटियों से गांव में फेंके बम
अधिकारी ने आगे बताया कि पहाड़ियों की चोटी से हथियारबंद गिरोह के लोगों ने सुबह करीब 10.45 बजे सनसाबी गांव और आस-पास के इलाकों में अंधाधुंध गोलीबारी और बम फेंकने शुरू कर दिए। फायरिंग शुरू होते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी इलाकों से हो रही गोलीबारी पर सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारी ने बताया, हथियारबंद समूह ने सुबह करीब 11.30 बजे थमनापोकपी गांव पर भी हमला किया। 

डॉक्टर के घर फेंका हैंड ग्रेनेड
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को ही इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमेइरोंग इलाके में एक डॉक्टर के घर के परिसर में एक हैंड ग्रेनेड फेंकने का मामला सामने आया। हथगोले के साथ ‘केसीपी (पीडब्ल्यूजी) की आखिरी चेतावनी’ लिखा एक नोट भी मिला है। उन्होंने बताया कि यह धमकी जबरन वसूली से संबंधित हो सकती है।

दो उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल दो उग्रवादियों को बृहस्पतिवार को जिले के अवांग वानागई लमखाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो मोबाइल हैंडसेट और अन्य सामग्री जब्त की गई।

Leave a Reply

Next Post

जामा मस्जिद के सामने कराया जा रहा पुलिस चौकी का निर्माण, वैदिक मंत्रों के साथ हुआ भूमि पूजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव संभल 28 दिसंबर 2024। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के पास हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस मामले के बाद अब जामा मस्जिद के पास एक पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं