संजय दत्त का बड़ा बयान: ‘अब ज्यादा साउथ फिल्में करूंगा’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 अक्टूबर 2022। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों साउथ सिनेमा में ज्यादा सक्रिय हैं। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में उन्होंने ‘अधीरा’ बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसके बाद अब वह तमिल की ‘थलापति 67’ और कन्नड़ की ‘केडी द डेविल’ फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में, कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ का हिंदी में टीजर रिलीज हुआ, जिसके इवेंट में संजय दत्त ने बॉलीवुड और साउथ पर एक बार फिर बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अब ज्यादा से ज्यादा साउथ की फिल्मों में काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में बॉलीवुड को क्या चीज साउथ से सीखनी चाहिए। 

संजय दत्त ने इवेंट में कहा, ‘मैंने केजीएफ में काम किया और अब मैं डायरेक्टर प्रेम के साथ केडी- द डेविल में काम कर रहा हूं। मुझे ऐसा लगता है कि अब मैं और साउथ इंडियन फिल्मों में काम करने वाला हूं।’ इसके साथ उन्होंने कहा कि मैंने केजीएफ और एस एस राजामौली के साथ काम किया। मैंने देखा कि यहां बहुत पैशन, प्यार और एनर्जी के साथ फिल्में बनाई जा रही हैं तो मुझे लगता है कि बॉलीवुड को यह सब नहीं भूलना चाहिए। संजय दत्त का मानना है कि बॉलीवुड को अपनी जड़े कभी नहीं भूलनी चाहिए। 

बता दें कि संजय दत्त बॉलीवुड के हिट अभिनेता हैं लेकिन उन्होंने खलनायक बनकर भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। संजय दत्त को बड़े पर्दे पर पिछली बार रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ में देखा गया था। इस फिल्म में वाणी कपूर भी थीं। फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन संजय दत्त के काम को हर बार की तरह इस फिल्म में भी खूब पसंद किया गया।

फिल्म ‘केडी- द डेविल’ की बात करें तो इस फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी साल 1970 के दशक पर आधारित है। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी सच्चाई घटना पर आधारित है। यह फिल्म अगले साल कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 129 पुलिसवालों का चालान, सीसीटीवी चेक कराने के बाद कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव उज्जैन 22 अक्टूबर 2022। नियम सभी के लिए बराबर होते हैं, फिर वह चाहे कोई आम आदमी हो या फिर वर्दीधारी। हालांकि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि वर्दी की रौब में कुछ पुलिसवाले खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते रहते हैं। अब महाकाल की […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'