हरियाणा में मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-रोहतक रेलवे लाइन पर लगा ब्रेक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हरियाणा 7 अगस्त 2022 । हरियाणा के खरावड़ रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-रोहतक रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे ट्रैक जाम हो गया. बताया जा रहा है कि कोयले से भरी मालगाड़ी दिल्ली से हिसार की तरफ जा रही थी. मालगाड़ी खरावड़ रेलवे स्टेशन को पार करके करीब 300 मीटर ही पहुंची ही होगी कि तभी पीछे की आठ बोगी ट्रैक से उतर गई. ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण दूसरा रेलवे ट्रैक भी बाधित हो गया. सूचना मिलते ही रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. रेलवे के अधिकारी घटना की जांच-पड़ताल में जुटे हैं.

बता दें, यह हादसा आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ. एक मालगाड़ी दिल्ली से हिसार की तरफ जा रही थी. मालगाड़ी में कोयला भरा हुआ था. खरावड़ रेलवे स्टेशन तक तो सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन स्टेशन पार करते ही करीब 300 मीटर दूर अचानक मालगाड़ी की आठ बोगी पटरी से उतर गई. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी इतनी रफ्तार में थी कि आठ बोगी को छोड़कर बाकी सभी बोगी आगे निकल गईं. करीब 500 मीटर दूर जाकर मालगाड़ी रुकी. मालगाड़ी में कोयला भरा हुआ था. इस कारण कोयला ट्रैक पर फैल गया.

घटना के बाद मालगाड़ी के ड्राइवर ने आनन-फानन में इसकी सूचना खरावड़ रेलवे स्टेशन पर दी. सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल रेलवे की टीम ट्रैक को बहाल करने में जुटी है. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी कैसे.

Leave a Reply

Next Post

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: अमीत पंघाल ने जीता गोल्ड, विरोधी बॉक्सर पर ताबड़तोड़ पंच बरसाकर रुलाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली. भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कमाल कर दिया. उन्होंने इंग्लैंड के मुक्केबाज पर पंच बरसाकर अपने मेडल का रंग बदल दिया. 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर से संतोष करने वाले पंघाल ने आखिरकार इस बार 51 […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां