संसद ठप: विपक्ष पर फिर बरसे पीएम मोदी, बताया- लोकतंत्र और संविधान का अपमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अगस्त 2021। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज भाजपा संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संसदीय दल के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। संसद में विपक्षी दलों के गतिरोध पर प्रधानमंत्री मोदी ने नाराजगी जाहिर की। पीएम मोदी ने कहा संसद को ठप करना लोकतंत्र और  जनता का अपमान करना है। 

संसदीय दल की बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसद में विपक्षी दलों के सांसदों के व्यवहारों से प्रधानमंत्री नाराज हैं। प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का रवैया बेहद निराशाजनक है। बीते दिनों तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद में बिल पास होने को लेकर जिस तरीके के बयान दिए , उसपर प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। पीएम ने कहा कि टीएमसी सांसद द्वारा पापड़ी चाट बनाना’ एक अपमानजनक टिप्पणी थी। यह उन लोगों का अपमान है, जिन्होंने सांसद चुने हैं। 

टीएमसी सांसद के बयान से बढ़ा बवाल

डेरेक ओ ब्रायन ने संसद में शोर-शराबे के बीच हुए बिल पास को लेकर सरकार पर तंज कसा था। डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया था कि संसद में कानून बनते हैं या पापड़ी चाट। इसके बाद भाजपा नेताओं ने डेरेक ओ ब्रायन के खिलाफ बयानबाजी तेज कर दी। 

Leave a Reply

Next Post

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में जाने से चूकी, अब ब्रॉन्ज के लिए खेलेगी मुकाबला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव टोक्यो 03 अगस्त 2021। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 41 साल बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना मंगलवार को यहां बेल्जियम के हाथों सेमीफाइनल में 2-5 से करारी हार के साथ टूट गया लेकिन टोक्यो खेलों में टीम अब भी कांस्य पदक की दौड़ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल