मैक ने लॉन्च किए ‘करियर एक्स’ और ‘क्रिएटर एक्स’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडस्ट्री के साथ पढ़ाई का अनोखा मेल: मैक का फ्यूचर-रेडी एजुकेशन मॉडल

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 दिसंबर 2025। भारत में क्रिएटिव एजुकेशन को नई दिशा देते हुए मैक (माया एकेडमी ऑफ एडवांस्ड क्रिएटिविटी) ने अपने छात्रों के लिए दो बेहद खास, इंडस्ट्री-कोलैबोरेटेड एकेडमिक प्रोग्राम्स—करियर एक्स और क्रिएटर एक्स—लॉन्च किए हैं। एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए ये प्रोग्राम्स छात्रों को फ्यूचर-रेडी स्किल्स से लैस करने का वादा करते हैं। इन मल्टी-लेवल और लेयर्ड लर्निंग प्रोग्राम्स में फाउंडेशनल नॉलेज, स्पेशलाइज़ेशन और एडवांस्ड करियर पाथवे का संतुलित संगम देखने को मिलता है। खास बात यह है कि मैक ने 13 से अधिक प्रतिष्ठित इंडस्ट्री नॉलेज पार्टनर्स और ग्लोबल ब्रांड कैनन के साथ मिलकर इन कोर्सेस को डिजाइन किया है, जिससे छात्रों को रियल-वर्ल्ड वर्कफ़्लो का व्यावहारिक अनुभव मिल सके।

एप्टेक लिमिटेड के चीफ बिज़नेस ऑफिसर संदीप वेलिंग कहते हैं, “आज की इंडस्ट्री ऐसे क्रिएटर्स चाहती है जो तकनीकी रूप से मजबूत हों और पहले दिन से योगदान दे सकें। करियर एक्स और क्रिएटर एक्स इसी सोच का परिणाम हैं।” वहीं, एप्टेक के ईवीपी अबीर आइच का मानना है, “मैक के सिल्वर जुबली वर्ष में ये नए लर्निंग पाथवेज़ भारत में क्रिएटिव एजुकेशन के भविष्य को नई परिभाषा देते हैं।”

करियर एक्स जहां छात्रों को हाई-ग्रोथ जॉब्स के लिए तैयार करता है, वहीं क्रिएटर एक्स उभरते स्टोरीटेलर्स को आत्मनिर्भर और प्रोडक्शन-रेडी क्रिएटर्स बनने का मंच देता है—यही मैक की असली ताकत है।

Leave a Reply

Next Post

एअर इंडिया विमान की आपातकालीन लैंडिंग, मुंबई जा रहा विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 दिसंबर 2025। एअर इंडिया की एक उड़ान को आज तकनीकी खराबी के कारण अपनी निर्धारित यात्रा बीच में ही रोककर दिल्ली वापस लौटना पड़ा। दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI 887 को टेकऑफ के कुछ देर बाद एक तकनीकी समस्या का […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक