अवैध रूप से भारत में घुसा चीनी नागरिक, बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर में किया गिरफ्तार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुजफ्फरपुर 07 जून 2024। बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले में वीजा समेत वैध यात्रा दस्तावेज न रखने पर एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स के पास कोई वैध वीजा नहीं था और वह अवैध रूप से देश में घुसा था। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “पुलिस ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक के पास एक चीनी नागरिक (ली जियाकी) को गिरफ्तार किया, क्योंकि उसके पास वीजा समेत वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे। उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।” 

चीनी नक्शा, मोबाइल और 3 पत्थर की मूर्तियां भी बरामद
एसएसपी ने कहा, “पुलिस ने उसके कब्जे से एक चीनी नक्शा, एक मोबाइल फोन और तीन छोटी पत्थर की मूर्तियां भी बरामद की हैं। अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।” गिरफ्तार चीनी नागरिक की पहचान चीन के शांदोंग प्रांत के निवासी ली जियाकी के रूप में हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के पास 4 भारतीय मेडिकल छात्र डूबे, दो लड़के और दो लड़कियों  की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 07 जून 2024। रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक नदी में चार भारतीय मेडिकल छात्र डूब गए और देश में भारतीय मिशन उनके शवों को जल्द से जल्द उनके रिश्तेदारों के पास भेजने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। चारों […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार