नदी में डूबते पांच लोगों को बचाने वाले मछवारों को मुख्यमंत्री ने दिया एक-एक लाख रूपए का इनाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 19 अगस्त 2021. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित खारून नदी में सोमवार को पांच डूबते लोगों की जान बचाने वाले नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के अध्यक्ष लोकनाथ धीवर और उनके चार साथी गोताखोरों के साहस की सराहना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नदी में डूबते पांच लोगों के जीवन रक्षा के लिए अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने वाले गोताखोर सर्वश्री लोकनाथ धीवर, माखन धीवर, डायमंड धीवर, शेषनारायण धीवर एवं देवकुमार धीवर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से एक-एक लाख रूपए की राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आये नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट रायपुर के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों के सहासिक कार्य पर प्रसन्नता जताई और कहा कि आप सब की तत्परता और बहादुरी से पांच लोगों के जीवन की रक्षा हो सकी है। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर, माधवराव सप्रे वार्ड के पार्षद विरेन्द्र देवांगन, एल्डर मेन देवेन्द्र यदु उपस्थि थे। गौरतलब है नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के सहासी गोताखोरों ने बीते सोमवार 16 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे एक डूबते व्यक्ति तथा संध्या साढ़े 6 बजे के लगभग एक परिवार के 4 सदस्यों को डूबने से बचाया था।

Leave a Reply

Next Post

बदलता बस्तर : समूह से जुड़ी महिलाएं अब करने लगी है सब्जियों की व्यवसायिक खेती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 19 अगस्त 2021. बस्तर जिले के कांगेर घाटी के गोद में बसा धुरवा बाहुल्य गांव कोलेंग में अब तेजी से विकास की ओर करवट लेने लगा है। यहां की स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अब सब्जियों की व्यावसायिक खेती करने लगी है। संभागीय मुख्यालय […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस