बिहान ने दी महिलाओं को नई पहचान : समूह से जुड़कर अपने सपनों को कर रही है साकार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गरियाबंद 05 अक्टूबर 2020। जिले के छुरा अंचल की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं बिहान से जुड़कर खुद को नई पहचान दे रही हैं। कभी किस्मत को ही अपनी नियती मानकर सबकुछ स्वीकार कर लेने वाली इन महिलाओं की जीवन में एक नई सुबह के रूप में ’’बिहान ‘‘ शामिल हुआ है। संघर्ष से सफलता की ओर कदम बढ़ाने वाली इन महिलाओं ने पहले तो खुद को समूह से जोड़ा फिर सामुहिक बचत,निवेश और उत्पादन के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए नई पहचान बनाने लगी। अंचल में कई महिलाओं ने ऐसे व्यावसाय को चुना है जहां पुरूषों का वर्चस्व रहा है। सेन्ट्रिंग व्यवसाय, किराया भंडार, पशुपालन, आधुनिक खेती, आटा चक्की, होटल, इत्यादि व्यवसायों को सफतलापूर्वक कर रही है। धारा से विपरित बहकर इनके जीवन में और निखार आया है।

छुरा जनपद की सीईओ सुश्री रूचि शर्मा ने बताया कि इस विकासखंड में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहें है। बिहान के माध्यम से महिलाओं को समूह से जोड़कर आर्थिक और समाजिक रूप से सक्षम बनाने की पहल शासन की मंशा अनुरूप किया जा रहा है। ग्राम रजनकटा की श्रीमती कौशिल निषाद सेन्ट्रिंग प्लेट का व्यवसाय करती है। समूह से जुड़ने के बाद 75 हजार रूपये का लोन लेकर मिक्सर मशीन और सेन्ट्रिंग प्लेट खरीद कर अपने पति के व्यवसाय को और मजबूती प्रदान किया। आज उनके पास दो सौ प्लेट और दो हजार वर्गफीट ढलाई के लायक सामग्री मौजूद है। अब वे प्रतिमाह लगभग 10 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त कर रही है।

ग्राम कुरूद की गृहिणी श्रीमती त्रिवेणी साहू बिहान से जुड़कर 80 हजार रूपये लोन लेकर टेण्ट हाऊस के कारोबार को आगे बढ़ाया। इससे उन्हें घर चलाने योग्य आमदनी आसानी से हो जाती है। समूह से जुड़ने के बाद खुद के लिए दो पहिया वाहन खरीदी और कम्प्युटर सीख कर बिहान में ही सेवा दे रही है। ग्राम पेन्ड्रा की जय बड़ा देव समूह से जुड़ने के बाद लकेश्वरी धु्रव की न केवल पारिवारिक आर्थिक स्थिति में बल्कि खुद की स्थिति में बदलाव साफ दिखने को मिलता है। समूह से ऋण लेकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा और अपने हुनर को निखारते हुए सिलाई, खेती कार्य, साग-भाजी उत्पादन और जैविक खाद का निर्माण करने लगी। फलस्वरूप आर्थिक रूप से सशक्त हुई और घर बनाने के सपने को साकार करने में जुटी है। ग्राम मुड़ागांव की एकता महिला समूह से जुड़ी श्रीमती पूजा गुप्ता होटल का कारोबार चला रही है। जिससे उनकी और परिवार की आजीविका अच्छे से चल रही है। ग्राम खट्टी की श्रीमती मोंगरा साहू समूह से ऋण लेकर उन्नत और वैज्ञानिक खेती से बरबट्टी की खेती कर किसानो के लिए मिशाल बन गई है।

उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ने के पश्चात और ऋण लेकर अपने सपनों को पूरा कर पा रही हूॅ। इसके अलावा ग्राम कुरूद की श्रीमती निर्मला निर्मलकर गुपचुप चाट ठेला खोलकर अपनी जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ा रही है। ग्राम पोंड की श्रीमती मधु साहू रेडी-टू-ईट निर्माण से जुड़ी हुई है। रेडी-टू-ईट के निर्माण के लिए समूह से ही ऋण लेकर आटा चक्की दुकान स्थापित कर ली। बिहान से जुड़कर कई महिलाएं मछली पालन, बकरी पालन,आटा चक्की, फैंसी स्टोर, और किराना दुकान का कार्य करते हुए एक नई इबारत लिख रही है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के मतरोडीह में किसान की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया

शेयर करेगृहमंत्री से ली घटना की जानकारी गृह मंत्री ने मतरोडीह पहुंचकर की मृतक किसान के परिजनों से  मुलाकात: 4 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की कृषि अधिकारियों को आस-पास के क्षेत्र में लगी फसलों की बीमारी का सर्वे करने के दिए निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 5 […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं