‘परीक्षाओं में पारदर्शिता होनी ही नहीं, दिखनी भी चाहिए’, पेपर लीक पर उपराष्ट्रपति चिंतित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलूरू 12 जनवरी 2025। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि परीक्षाओं और साक्षात्कारों के संचालन में सार्वजनिक जवाबदेही और पारदर्शिता न केवल होनी चाहिए, बल्कि दिखनी भी चाहिए। उन्होंने राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर सेवानिवृत्ति के बाद भर्ती और सेवा विस्तार देने की प्रवृत्ति छोड़ने की जरूरत भी बताई। उपराष्ट्रपति ने सेवा विस्तार को अपनी बारी का इंतजार कर रहे प्रतिभाशाली लोगों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि विस्तार दर्शाता है कि कुछ लोग अपरिहार्य हैं, लेकिन अपरिहार्यता एक मिथक है। इस देश में प्रतिभा की भरमार है। कोई भी अपरिहार्य नहीं है। राज्य और केंद्रीय स्तर पर लोक सेवा आयोगों को ऐसी स्थितियों में अपनी भूमिका को लेकर दृढ़ रहना चाहिए।

लोक सेवा आयोगों में नियुक्ति संरक्षण या पक्षपात से प्रेरित नहीं हो सकती: धनखड़
उन्होंने यह भी कहा, लोक सेवा आयोगों में नियुक्ति संरक्षण या पक्षपात से प्रेरित नहीं हो सकती। हमें अपनी अंतरात्मा के सामने खुद को जवाबदेह ठहराना चाहिए। हम लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष या सदस्य को किसी विशेष विचारधारा या व्यक्ति से जुड़ा नहीं रख सकते। यह संविधान के ढांचे के सार और भावना के विरुद्ध होगा। 

पेपर लीक होना एक उद्योग बन गया
पेपर लीक पर चिंता जताते हुए धनखड़ ने कहा, आपको इस पर अंकुश लगाना होगा। यदि पेपर लीक होते रहेंगे तो चयन की निष्पक्षता का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। पेपर लीक होना एक उद्योग बन गया है। लोग परीक्षाओं से डरते थे। यह कितना कठिन होगा। हम इसका समाधान कैसे करेंगे? अब उन्हें दो डर सता रहे हैं। एक परीक्षा का डर। दूसरा, लीक होने का डर। इसलिए जब वे परीक्षा की तैयारी के लिए कई महीनों और हफ्तों तक अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और उन्हें लीक का झटका मिलता है।

Leave a Reply

Next Post

मेक इन इंडिया यात्रा में खास उपलब्धि, चेन्नई में नई असेंबली लाइन शुरू; सालाना 10 लाख बनेंगे लैपटॉप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेेन्नई 12 जनवरी 2025। भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक अभूतपूर्व विकास में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई में सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी की अत्याधुनिक लैपटॉप असेंबली लाइन का उद्घाटन किया। इससे शुरू में सालाना 1,00,000 लैपटॉप का उत्पादन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं