बरेली में सीएम योगी का सिर कलम करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, कहा था- महाकुंभ नहीं होने देंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बरेली 11 जनवरी 2025। बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देने वाले मैजान रजा को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम चैलेंज करते हैं कि महाकुंभ नहीं होने देंगे। चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ें। एक्स पर मामले की शिकायत के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस ने 30 साल के मैजान रजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शहर के प्रतिष्ठित स्कूल से पढ़ाई की है। मैजान रजा नाम की आईडी से सनातन धर्म, राम मंदिर, महाकुंभ पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी का सिर कलम करने की धमकी दी गई थी। आरोपी नेराम मंदिर को लेकर लिखा था कि 2025 राम मंदिर का भी आखिरी साल है। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने इसे जिहादी मानसिकता बताते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी मैजान रजा को गिरफ्तार कर लिया। 

आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो समुदाय आमने-सामने
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव टिटौली में सोशल मीडिया पर एक समुदाय के युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इससे दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत कराया। 

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। आरोपी युवक अपनी पोस्ट को किसी के द्वारा एडिट करने की बात कह रहा है। जांच जारी है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

नीरज भाला फेंक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट, पाकिस्तान के नदीम इस स्थान पर रहे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 जनवरी 2025। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने 2024 में भाला फेंक में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट करार दिया है। पिछले साल ओलंपिक खेलों में पाकिस्तान […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस