पाकिस्तान को 90 दिनों के लिए असहाय छोड़ दिया, इमरान खान सरकार पर SC ने उठाया सवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 07 अप्रैल 2022। पाकिस्तान में जारी सियासी अस्थिरता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी न देने और नेशनल असेंबली भंग किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने कहा कि संसद को भंग करके चुनाव के लिए 90 दिनों का वक्त दिया गया है। इससे देश एक तरह से 90 दिनों के लिए असहाय जैसा हो गया है। जस्टिस मजहर आलम ने राष्ट्रपति के प्रतिनिधि अली जाफर से कहा, ‘क्या कोर्ट संविधान का संरक्षक नहीं है? यदि कोई संसदीय प्रक्रिया से प्रभावित होता है तो फिर न्याय कैसे होगा? यदि अन्याय होगा तो क्या अदालत चुप रहेगी।

इस पर सरकार के वकील इम्तियाज सिद्दीकी ने कहा, ‘अपनी शपथ के मुताबिक स्पीकर सही फैसला ले सकता है। यह संसद का आंतरिक मामला है और उस पर सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता है। पहले भी अदालत ने कभी संसद की आंतरिक कार्यवाही पर सवाल खड़ा नहीं किया है। संसद की कार्यवाही पर अदालत में सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता और वह उससे परे है।’ सरकारी वकील ने कहा कि यदि संसदीय प्रक्रिया में कोई खामी है तो फिर उसे वहीं दूर किया जा सकता है। अदालत का इससे कोई भी लेना-देना नहीं होना चाहिए। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान की सरकार के खिलाफ 3 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी, लेकिन स्पीकर ने संसद को ही भंग कर दिया था। उनका कहना था कि इस अविश्वास प्रस्ताव के पीछे विदेशी साजिश का हाथ होने का आरोप है और ऐसी स्थिति में इस पर वोटिंग नहीं कराई जा सकती। स्पीकर के इस फैसले के खिलाफ विपक्षी दलों ने अदालत का रुख किया था। इमरान खान भी खुले तौर पर अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में अमेरिका का हाथ बता चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

अनुराधा पौडवाल की मांग, लाउडस्पीकर से अजान पर लगे बैन; कहा- मुस्लिम देशों में भी है रोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अप्रैल 2022। महाराष्ट्र और मुंबई में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसे दलों ने आपत्ति जताई और इसे लेकर बहस तेज है। इस बीच मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग