‘चंद्रयान-3 से बड़ी सफलता की उम्मीद’, इसरो चीफ सोमनाथ बोले- अगले 14 दिनों को लेकर हम उत्साहित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसरो का उद्देश्य है कि अंतरिक्ष में विस्तार कर देश को प्रगति की राह पर ले जाए। अब भारत अधिक अंतरग्रहीय मिशन शुरू करने में सक्षम है। इसरो चीफ शनिवार को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात की। सोमनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरिक्ष में विस्तार के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण है। इसरो अब पीएम मोदी के दृष्टिकोण को लागू करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सभी 100 फीसदी खरा उतरा। पूरे देश को इसरो पर गर्व है। देशवासी हमें समर्थन दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह और उनके सभी सहयोगी इस ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा बनकर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।

अब अधिक निवेश की आवश्यकता 
सोमनाथ ने आगे कहा कि अब हम चांद, मंगल सहित शुक्र पर अधिक यात्रा करने के लिए सक्षम हैं। इसके लिए हमें अधिक आत्मविश्वास और अधिक निवेश की आवश्यकता है। इसरो का उद्देश्य है कि हम अंतरिक्ष क्षेत्र में विस्तार करें और भारत को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाएं। इसरो अध्यक्ष ने कहा कि टीम चांद की अच्छी छवियों का इंतजार कर रही है। फिलहाल हम चंद्रमा के वैज्ञानिक अध्ययन और अनुसंधान पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग
आदित्य एल-1 के सवाल पर उन्होंने कहा कि उपग्रह तैयार है और वह श्रीहरिकोटा पहुंच चुका है। उम्मीद है की सितंबर के पहले सप्ताह में इसकी लॉन्चिंग की जाएगी। हालांकि, एक-दो दिन में लॉन्चिंग के अंतिम तारीख की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉन्चिंग के बाद लैंग्रेंज प्वाइंट-1 तक पहुंचने में आदित्य एल-1 को 125 दिन लगेंगे। हमें 125 दिनों का इंतजार करना होगा।

पीएम मोदी ने किए कई एलान
दो देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह चंद्रयान-3 से जुड़े वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोमनाथ को गले लगाया और सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। हवाईअड्डे के बाहर नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक नया नारा दिया- ‘जय विज्ञान-जय अनुसंधान’। वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विक्रम लैंडर ने जहां सॉफ्ट लैंडिंग की, उसे शिव शक्ति पॉइंट कहा जाएगा। वहीं, चंदयान-2 लैंडर जहां दुर्घटनाग्रस्त होकर चंद्रमा की सतह पर उतरा था, उसे “तिरंगा पॉइंट” के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने एलान किया कि 23 अगस्त को जिस दिन चंद्रयान-3 लैंंडर चांद की सतह पर उतरा, उस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पीएम ने गिनाए स्वतंत्रता दिवस पर बने रिकॉर्ड, कहा- सबका प्रयास, सबका सामर्थ्य दिखा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर बने रिकॉर्ड गिनाए। साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर बात की। उन्होंने कहा कि इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने ‘सबका प्रयास’ का सामर्थ्य देखा। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां