पीएम ने गिनाए स्वतंत्रता दिवस पर बने रिकॉर्ड, कहा- सबका प्रयास, सबका सामर्थ्य दिखा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर बने रिकॉर्ड गिनाए। साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर बात की। उन्होंने कहा कि इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने ‘सबका प्रयास’ का सामर्थ्य देखा। सभी देशवासियों के प्रयास ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को वास्तव में ‘हर मन तिरंगा अभियान’ बना दिया। 

कई नए रिकॉर्ड बनाए गए

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान कई रिकॉर्ड बने। देशवासियों ने करोड़ों की संख्या में तिरंगे खरीदे। इसके अलावा तिरंगे के साथ सेल्फी खींचकर पोस्ट करने में भी इस बार देशवासियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे

पीएम मोदी ने कहा कि डेढ़ लाख पोस्ट कार्यालयों के जरिए करीब डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे गए। इससे हमारे कामगारों, बुनकरों और खासकर महिलाओं की सैकड़ों करोड़ रुपये की कमाई हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार एक नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं। 

10 करोड़ से अधिक सेल्फी पोस्ट

उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने में भी इस बार देशवासियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल 15 अगस्त तक करीब पांच करोड़ देशवासियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट की थी। इस साल ये संख्या 10 करोड़ को भी पार कर गई है। 

Leave a Reply

Next Post

'दिल्ली बनेगा खालिस्तान', 5 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन पर लिखे गए नारे, छानबीन में जुटी पुलिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां भी जोरों शोरों पर चली हुई है। इसी बीच दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनों पर खलिस्तानी संबंधी […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए