धोखाधड़ी: केवाईसी अपटेड के नाम विनोद कांबली से ठगी, पूर्व क्रिकेटर से जालसाजों ने उड़ाए लाखों

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2021। भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली जालसाजों के हाथ ठगी का शिकार हो गए। इस दौरान धोखाधड़ी करने वालों ने उनके एक लाख से ज्यादा रुपये उड़ा दिए। इस घटना को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अनजान व्यक्ति के नाम एफआईआर दर्ज की गई। विनोद कांबली के साथ यह धोखाधड़ी केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर हुई। जालसाजों ने इस दौरान उनके अकाउंट से 1,13,998 रुपये उड़ा दिए।  पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के साथ यह घटना 3 दिसंबर को हुई थी। इसी दिन एक कांबली के पास फोन कर अपने आपको प्राइवेट बैंक का अधिकारी बताया। इस दौरान फोन करने वाले धोखेबाज व्यक्ति ने उनसे बैंक डिटेल मांगी जिसके चलते उनका केवाईसी अपडेट किया जा सके। कांबली ने भऱोसा करते हुए अपनी बैंक डिटेल दे दी। फिर क्या था इसके बाद उस व्यक्ति ने कांबी के अंकाउंट से एक लाख से अधिक रुपये का चूना लगा दिया। 

पुलिस ने पैसे दिलाने में मदद की

इसके बाद विनोद कांबली ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद उसने साइबर पुलिस और बैंक की मदद से खाते से उड़ाए गए सभी पैसे वापस करा लिेए। अब पुलिस उस अकाउंट होल्डर की डिटेल खंगाल रही है जिसके खाते में उस व्यक्ति ने पैसे ट्रांसफर किए थे। इस दौरान विनोद कांबली ने कहा, जैसे ही मेरे फोन पर अंकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आया मैंने तुरंत कस्टमर केयर से बात की और खाते को बंद करा दिया। इसके बाद पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्द कराई। उन्होंने आगे कहा कि मैं पुलिस का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हुं जिसके माध्यम से मेरे पैसे मुझे वापस मिल गए। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी ने कहा- बगैर शिक्षा के समृद्ध नहीं हो सकता कोई भी समाज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गोरखपुर 10 दिसंबर 2021। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सामाजिक क्रांति शिक्षा के बगैर संभव नहीं है। शिक्षा सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार करने का माध्यम है। गोरक्षपीठ ने सदैव उन रूढ़ियों का विरोध किया है जो सामाजिक एकता में बाधक रही हैं। गोरक्षपीठ […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए