भारत के अनुदान से नेपाल में शुरू होंगी 2 विकास परियोजनाएं, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 मई 2023। भारत सरकार की सहायता से भारत और नेपाल ने दो उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ट्विटर पर नेपाल में भारतीय दूतावास ने कहा,  पार्टनर्स इन डिवेलपमैंट ने भारत सरकार के अनुदान के तहत नेपाल में  स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा क्षेत्रों को लेकर रामेछप और दोती जिलों में  लगभग 80.33 मिलियन नेपाली रुपए की कुल लागत वाली 2  परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। । भारतीय दूतावास द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, नेपाल के मालागिरी शांति योगाश्रम, रामेछप जिला और केदार ज्योतिपुंजा मल्टीपल कैंपस, दोती जिले का निर्माण क्रमशः रमेछाप नगर पालिका और बडीकेदार ग्रामीण नगर पालिका के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा। बयान में कहा गया है, “उपर्युक्त परियोजनाओं के निर्माण से स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी और नेपाल में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

बता दें कि  भारत-नेपाल विकास सहयोग के तहत भारत और नेपाल एक महान मित्रता साझा करते हैं। भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा रहा है। इससे पहले भी नेपाल के महोत्तरी जिले में एलपीजी गैस स्टोव और सिलिंडर के वितरण के लिए भारत के दूतावास और सुशीला ठाकुर मेमोरियल हेल्थ फाउंडेशन (STMHF) के बीच 50 मिलियन रुपए की भारतीय अनुदान सहायता के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। 

इस परियोजना से नेपाल के मधेश प्रदेश के महोत्तरी जिले की पांच नगर पालिकाओं के लगभग 8,000 वंचित और सीमांत परिवारों को लाभ होगा। यह परियोजना भारत सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से प्रेरित है, जो ग्रामीण और वंचित परिवारों को रसोई गैस जैसे स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक प्रमुख योजना है ।

Leave a Reply

Next Post

आर्यन खान को एनसीबी की कस्टडी में ज्यादा से ज्यादा दिनों तक रखना चाहते थे समीर वानखेड़े, सीबीआई ने भेजा समन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 मई 2023। आर्यन खान मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को सीबीआई की ओर से समन जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक हालांकि वानखेड़े कल सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। बता दें कि समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान […]

You May Like

रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन