छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान : डॉ शिवकुमार डहरिया

indiareporterlive
शेयर करे

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री शामिल हुए साहू समाज के कार्यक्रम में समाज के भवन के लिए 20 लाख देने की घोषणा की

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 04 दिसंबर 2020। आरंग में साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार डहरिया, मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग ने नवनिर्मित मंगल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। साहू समाज मेहनत करने वाला और विकास की राह में आगे बढ़ने वाला समाज है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी संत माता कर्मा, दानवीर भामाशाह के बताए हुए मार्गों में चल रही है। सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक समरसता का माहौल कायम कर रही है। उन्होंने साहू समाज द्वारा आरंग में भवन निर्माण हेतु मांग को पूरा करते हुए 20 लाख की राशि देने की घोषणा की।

तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सबकी उन्नति के लिए कार्य कर रही है। साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में खेती किसानी का कार्य करते हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है। सबसे अधिक कीमत में धान की खरीदी की जा रही है। कोविड के समय किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से धान का बोनस दिया गया, जिससे छत्तीसगढ़ में मंदी का कोई असर नहीं दिखई दिया। उन्होंने बताया कि 36 में से 24 वादे सरकार ने पूरे कर दिए हैं। आने वाले दिनों में शेष वादों को भी पूरा कर दिया जाएगा। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में रामवनगमन पथ को विकसित किया जा रहा है। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की पहल की जा रही है। शिक्षाकर्मियों का संविलयन करने के साथ नई भर्तियां की जा रही है। पुलिस और कालेज में प्राध्यापकों भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरंग क्षेत्र में सबसे अधिक साहू समाज के लिए ही विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, शांतनु साहू, द्वारिका साहू, देवनाथ साहू, जयंत साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या में अपनी फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी से मांगी अनुमति

शेयर करेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से अभिनेता अक्षय कुमार को हरी झंडी इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 04 दिसम्बर 2020। उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी की योजना के बीच में ही फिल्मी सितारों का रुझान बढ़ गया है। इन दिनों जान अब्राहिम के साथ राखी सावंत जहां लखनऊ में फिल्म की शूटिंग […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण