ऋचा चड्ढा पर लगा सेना के अपमान का आरोप, अभिनेत्री ने ट्वीट कर मांगी माफी

Indiareporter Live
शेयर करे

मुंबई 24 नवंबर 2022। ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह  अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं। इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी अभिनेत्री को ट्रोलिंग का भी समाना करना पड़ता है। हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया था कि उनपर सेना के अपमान का आरोप लगाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री पर जमकर गुस्सा निकाल रहे थे। जिसके बाद ऋचा चड्ढा ने इसको लेकर माफी मांग ली है। 

ऋचा ने मांगी माफी
ट्वीट कर ऋचा चढ्ढा ने लिखा- मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। अगर मेरे कहे तीन शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगती हूं। अगर जाने-अनजाने में भी मेरे मन में यह भावना पैदा हुई है तो मुझे दु:ख होगा। ऋचा ने आगे कहा- मैं समझ सकती हूं कि जब किसी का बेटा शहीद होता है तो उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। इसलिए ये मेरे लिए एक इमोश्नल इश्यू है।

क्या बोली थीं ऋचा चड्ढा
दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, ‘गलवान हाय कह रहा है’। इसके बाद भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा है, ‘अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए, हमारे सशत्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है’।

यूजर्स ने लगाई क्लास
बता दें कि भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारत और चीन के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अभिनेत्री की क्लास लगाने में जुट गए। एक यूजर ने लिखा- ‘गलवान में देश के लिए 20 बहादुर सैनिकों ने प्राणों की बाजी लगा दी लेकिन यहां एक एक्ट्रेस भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही हैं’।

अशोक पंडित ने दर्ज कराई शिकायत
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने जुहू पुलिस स्टेशन में ऋचा चड्ढा के खिलाफ शियाकत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा- ‘ऋचा चड्ढा ने हमारे सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाया है और उनका अपमान किया है, विशेष रूप से जिन्होंने गलवान घाटी में अपनी जान दे दी है। ये एक आपराधिक कृत्य है, ऋचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए’। 

Leave a Reply

Next Post

जर्मनी पर जापान की ऐतिहासिक जीत के बाद जापानी फैंस ने जीता दिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दोहा 24 नवंबर 2022। फीफा विश्व कप 2022 अब तक उलटफेर वाला विश्व कप रहा है। इस टूर्नामेंट में चार दिन का खेल हुआ है और दो बड़े उलटफेर हो चुके हैं। खास बात यह है कि दोनों उलटफेर एशियाई टीमों ने किए हैं। पहले […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं