गर्मी और लू हुई जानलेवा, तीन राज्यों में 100 से ज्यादा की जान गई! मानसून में देरी ने बढ़ाई मुसीबत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 जून 2023। इन दिनों देश में भयंकर लू चल रही है और इस लू के चलते देश के तीन राज्यों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जिन राज्यों में ये मौतें हुई हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ही बीती 11 जून से 83 लोगों की मौत हो चुकी है।  बिहार और ओडिशा में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। बिहार में लू के चलते 45 और ओडिशा में 20 लोगों की मौत की खबर है। बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बलिया के सरकारी अस्पताल में ही बीते तीन दिनों में 54 लोगों की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बलिया के सरकारी अस्पताल के सीएमओ डॉ. एसके यादव ने बताया कि 15 जून को अस्पताल में 154 मरीज भर्ती हुए थे, जिनमें से 23 की मौत हो गई थी। 16 जून को 137 लोग भर्ती हुए, जिनमें से 20 मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं 17 जून को 11 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि मौत का कारण लू ही है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों की मौत हुई है, वह पहले से बीमार थे और गर्मी और लू के चलते उनकी बीमारी गंभीर हो गई, जो उनकी मौत का कारण बनी। 

मानसून में हुई देरी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिन और गर्मी सताएगी क्योंकि मानसून में देरी की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 20 जून तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और 21 जून के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन वह भी अस्थायी होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 25 जून के बाद ही बारिश के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग ने बिहार में सोमवार को कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार को यूपी के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है। 

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने हाल ही में गुजरात के कच्छ में भारी तबाही मचाई थी और अब तूफान के असर से ही यूपी में मानसून आने में देरी हो रही है। सामान्य तौर पर यूपी में 18 जून के आसपास मानसून का आगमन हो जाता है लेकिन इस बार चक्रवाती तूफान के चलते यूपी में मानसून में कुछ दिन की देरी होगी। 

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ सिंह ने की वियतनाम रक्षा मंत्री से मुलाकात, दोनों के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 जून 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ राजधानी दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के लिए मुलाकात की।  वियतनाम […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक