मराठा आरक्षण मामला: मनोज जरांगे मुंबई रवाना, बोले- गणेश उत्सव में कोई बाधा न आए, यह सुनिश्चित करेंगे समर्थक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

छत्रपति संभाजीनगर 27 अगस्त 2025। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। उन्होंने दोहराया कि वह 29 अगस्त से मुंबई में आंदोलन शुरू करेंगे और उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा। उन्होंने जालना जिले में अपने गांव अंतरवाली सराठी में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, हमारे समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे और गणेश उत्सव के दौरान किसी को कोई असुविधा नहीं होने देंगे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को गणेशोत्सव को देखते हुए जरांगे से आंदोलन की तारीख पर पुनर्विचार करने की अपील की थी।

सरकार की अपील के बावजूद जरांगे ने कहा कि वह मुंबई के आजाद मैदान में 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, हमें उकसाने की कोशिशें होंगी, लेकिन हम शांतिपूर्वक आंदोलन करेंगे। चाहे जितना समय लगे, हम मराठा समाज को आरक्षण दिलाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के चलते कोई भी परेशानी न हो, यह उनके समर्थक सुनिश्चित करेंगे। मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड, छत्रपति संभाजीनगर, जालना और अन्य जिलों से उनके सैकड़ों समर्थक बुधवार सुबह से अंतरवाली सराठी पहुंचने लगे। मनोज जरांगे की मांग है कि सभी मराठाओं को ‘कुनबी’ जाति में शामिल किया जाए, जो कृषि प्रधान ओबीसी जाति मानी जाती है। इससे मराठा समाज को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

अनुराग ठाकुर बोले: भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध सदियों पुराने, देश में लोकतंत्र की जड़ें गहरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली/हमीरपुर 27 अगस्त 2025। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद भवन में श्रीलंका से आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। अनुराग ने भारतीय राजनीति में संसद की भूमिका, भारतीय लोकतंत्र व संविधान, चुनावी प्रक्रिया, संसदीय समितियों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं