यू-ट्यूब और जी-मेल सहित गूगल के तमाम ऐप्स ने काम करना किया बंद, यूजर्स परेशान

indiareporterlive
शेयर करे

भारत में गूगल के तमाम ऐप्स हुए डाउन, यू-ट्यूब ने भी बंद कर दिया था काम करना

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ गूगल डाउन हैश टैग

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 दिसंबर 2020। सोमवार शाम अचानक यू-ट्यूब और जी-मेल सहित गूगल के तमाम ऐप्स ने काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद ट्विटर पर गूगल डाउन ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने गूगल के ऐप्स डाउन होने की शिकायत ट्वीट की है।

आपको बता दें कि भारत में सिर्फ यू-ट्यूब और जी-मेल ही नहीं बल्कि गूगल ड्राइव, हैंगआउट, गूगल मीट जैसे कई जरूरी ऐप्स की सेवा बाधित रहे। लोग लगातार गूगल डाउन हैशटैग के साथ ये जानकारी शेयर कर रहे हैं। इसी वजह से गूगल डाउन और यूट्यूब डाउन हैशटैग ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

गूगल की इन सेवाओं के बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान गूगल सर्च इंजन (google.com) लगातार काम कर रहा था. लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद सर्वर डाउन होने से गूगल के ऐप्स में यह दिक्कत आई है।

इस बीच यू-ट्यूब टीम की तरफ से आधिकारिक बयान आया है। टीम यू-ट्यूब नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, “हम जानते हैं कि आप में से कई अभी यू-ट्यूब एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं – हमारी टीम अवेयर है और इस पर काम कर रही है. जैसे ही हमारे पास और खबर आएगी हम आपको यहां अपडेट करेंगे।”

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल में एस.के. पाल ने किया निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 16 दिसंबर 2020। एसईसीएल एवं एम.सी.एल. में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके एस. के. पाल ने दिनांक 15.12.2020 को एसईसीएल में निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण किया। एस.के.पाल को एसईसीएल के निदेशक मंडल तथा अन्य कर्मिओं ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल