लिवर फेल होने से पहले दिखते हैं ये लक्षण, शराब के शौकीन भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 फरवरी 2026। शराब का सबसे ज्यादा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। लगातार या लंबे समय तक अल्कोहल लेने से लिवर की कोशिकाएं धीरे-धीरे खराब होने लगती हैं। शुरुआत में इसके संकेत हल्के होते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यही समस्या आगे चलकर लिवर सिरोसिस और लिवर फेलियर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। भले ही कोई व्यक्ति कम मात्रा में या कभी-कभार शराब पीता हो, फिर भी यह लिवर के लिए नुकसानदायक मानी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शरीर कुछ शुरुआती संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही तीन अहम लक्षण, जिनके दिखने पर शराब से दूरी बनाना बेहद जरूरी है।

सुबह उठते ही भारीपन और कमजोरी महसूस होना
अगर रात में थोड़ी भी शराब पीने के बाद सुबह उठते ही सिर भारी लगे, शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो, काम करने का मन न करे या उल्टी-उबकाई जैसी समस्या हो रही हो, तो यह सामान्य नहीं है। इसके साथ अगर शरीर दर्द, कमजोरी और थकान बनी रहती है, तो यह संकेत हो सकता है कि लिवर ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह लिवर डिसफंक्शन या शुरुआती लिवर फेलियर की ओर इशारा कर सकता है। ऐसे में शराब का सेवन तुरंत बंद करना जरूरी है।

पेट से जुड़ी समस्याओं का लगातार बढ़ना
शराब का सीधा असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। अगर बार-बार पेट दर्द, गैस, उल्टी, पेट भारी रहना, खट्टी डकार या मतली जैसी दिक्कतें हो रही हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि अल्कोहल आंतों और लिवर दोनों को नुकसान पहुंचा रहा है। लंबे समय तक ऐसी समस्याओं को नजरअंदाज करने से लिवर और गट हेल्थ दोनों बिगड़ सकती हैं। इसलिए पेट की परेशानी बढ़ने पर शराब को पूरी तरह छोड़ना ही बेहतर विकल्प है।

नींद का बार-बार टूटना और बिना शराब नींद न आना
अगर रात में नींद बार-बार टूटती है, गहरी नींद नहीं आती, सुबह उठने पर थकान बनी रहती है या बिना शराब पीए नींद ही नहीं आती, तो यह खतरे की घंटी है। यह स्थिति दर्शाती है कि शरीर शराब पर निर्भर होने लगा है। नींद से जुड़ी यह समस्या धीरे-धीरे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में तुरंत अल्कोहल इनटेक कम या बंद करना जरूरी है।

क्यों जरूरी है समय रहते कदम उठाना
लिवर हमारे शरीर का बेहद अहम अंग है, जो खून साफ करने से लेकर पाचन में मदद करता है। जब लिवर खराब होने लगता है तो इसका असर पूरे शरीर पर दिखाई देता है। इसलिए अगर ऊपर बताए गए लक्षण नजर आएं, तो इसे हल्के में न लें। समय पर शराब छोड़ने से लिवर को खुद को ठीक करने का मौका मिल सकता है और गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना भी बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Next Post

हर शरीर, हर रंग, हर महिला: MAROON का NUDE आंदोलन

शेयर करेMAROON ने NUDE के ज़रिए बदली इनरवियर की परिभाषा MAROON ने NUDE से बदली ब्यूटी की परिभाषा (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 फरवरी 2026। भारतीय इनरवियर उद्योग में अग्रणी, MAROON ने अपने नवीनतम नवाचार: “NUDE – Find My Skin-tone” कलेक्शन का अनावरण किया है। वान्या पिक्चर्स द्वारा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं