खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

Indiareporter Live
शेयर करे

बच्चों की दुनिया में पर्सनल केयर का नया चैप्टर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 05 अगस्त 2026। बच्चों के लिए खेल अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने और वास्तविक दुनिया को समझने का जरिया भी बनता जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए KidZania India ने बच्चों के पर्सनल केयर ब्रांड केटी किड्स  के साथ मिलकर KidZania Mumbai में केटी किड्स पर्सनल  केयर  स्टूडियो  लॉन्च किया है।

यह नया रोल-प्ले अनुभव बच्चों को पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की दुनिया से परिचित कराएगा। यहां बच्चे डिस्प्ले  स्टाइलिस्ट  और इन्वेंटरी  मैनेजर की भूमिका निभाते हुए प्रोडक्ट सैंपल तैयार करने, डिस्प्ले सजाने और इन्वेंटरी मैनेज करने जैसी गतिविधियों का अनुभव ले सकेंगे।

KidZania India के चीफ  बिज़नेस ऑफिसर  तरनदीप सिंह सेखों  ने कहा, “बच्चे दुनिया को सिर्फ देखकर नहीं, बल्कि उसका हिस्सा बनकर सीखते हैं। यह स्टूडियो उन्हें रोजमर्रा के प्रोडक्ट्स के पीछे की पूरी यात्रा समझने का अवसर देता है।”

वहीं केटी किड्स के फाउंडर ध्रुव सयानी  ने कहा, “हम चाहते थे कि बच्चे पर्सनल केयर को सिर्फ जानें नहीं, बल्कि उसके प्रति जिज्ञासु भी बनें। खेल-खेल में वे समझ सकते हैं कि किसी प्रोडक्ट के पीछे कितनी देखभाल और सोच होती है।”

Leave a Reply

Next Post

असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 05 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की आतंकी हमले में मौत के बाद उनका शव अंतिम संस्कार के लिये उनके गृह ग्राम नहीं लाने के बाद भाजपा […]

You May Like

21 सितंबर से छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल....|....नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश....|....बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट....|....सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप....|....सालभर में ही धंस गया रेलवे अंडरब्रिज....|....मुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद; दो गिरफ्तार....|....मोती नगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत....|....उरई-बारा हाईवे 2,440 करोड़ में होगा छह लेन, 4 नवंबर को खुलेंगे टेंडर....|....किसानों को मिलेगी मुफ्त बीज मिनी किट....|....लखनऊ के ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर नहीं पहुंच रहे आवेदक