पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर से भिड़ेंगे बदायूं के अदनान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बदायूं , 04 नवंबर 2026। बदायूं के ककराला क्षेत्र के रमजानपुर गांव निवासी मुक्केबाज अदनान अहमद दुबई में एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर शेख से भिड़ेंगे। यह रोमांचक मुकाबला दुबई के मशहूर निक्की बीच रिसॉर्ट, पर्ल जुमेराह में छह नवंबर को होगा। मुकाबले के लिए अदनान दुबई पहुंच चुके हैं। 

संख्या अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त सलमान जमीर उर्फ चांद मियां के पुत्र अदनान अहमद (26) तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। अदनान ने बरेली के हार्टमैन कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। बीएससी होटल मैनेजमेंट का कोर्स गोवा से किया है। टॉपर होने के कारण वह गोवा के फाइव स्टार होटल ग्रैंड हयात में नौकरी भी कर चुके हैं। मुक्केबाजी का शौक उन्हें वहीं पैदा हुआ। 

फोन पर अदनान ने बताया कि वर्ष 2022 में कोरोना के दौरान घर लौटने के बाद गोवा के सहपाठी ग्वालियर निवासी ठाकुर विवेक सिंह परमार की प्रेरणा से उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता और कौशल को निखारा। 

पाकिस्तानी मुक्केबाज ने फेसबुक पर दी थी चुनौती 
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और फेसबुक पर पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर शेख ने उन्हें बॉक्सिंग मुकाबले की चुनौती दी थी, जो उन्होंने स्वीकार कर ली। इसके बाद दुबई की बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से छह नवंबर को पर्ल जुमेराह में दोनों मुक्केबाजों के बीच मुकाबला निर्धारित किया गया।
 
बता दें कि दुबई में इस फाइट का आयोजन मूका बॉक्सिंग प्रमोशंस द्वारा किया जा रहा है। सोशल मीडिया और डिनर मीटिंग्स के दौरान दोनों मुक्केबाजों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली है, जिससे सोशल मीडिया पर यह मैच काफी चर्चा में है।

मुक्केबाजी का शौक 
अदनान अहमद को मुक्केबाजी का शौक गोवा में पैदा हुआ था। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर वह इस अंतरराष्ट्रीय  बॉक्सिंग रिंग तक पहुंचे हैं, जहां वह दुबई की धरती पर तिरंगा  लहराने के इरादे से रिंग में उतरेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

साहब बीवी भाग गई, वापस दिला दीजिए, जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचा पति

शेयर करेअनोखी गुहार सुन चौंके अफसर इंडिया रिपोर्टर लाइव उज्जैन, 04 नवंबर 2026। साहब ! मेरी बीवी मुझे छोड़कर चली गई है, प्लीज उसे वापस दिलवा दीजिए…उज्जैन कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को जब यह फरियाद गूंजी, तो वहां मौजूद अफसर भी अपना सिर पकड़ने पर मजबूर हो गए। अमूमन जनसुनवाई […]

You May Like

अमेरिकी सीनेट में पहले मुस्लिम सांसद बनकर अब्दुल अल-सैयद ने रचा इतिहास....|....रामायण: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई रणबीर कपूर की फिल्म....|....बुरे दौर में राजेश खाना को अकेला छोड़ गए प्रोड्यूसर्स: केसी बोकाडिया....|....यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास....|....मामूली वेतन पाने वाले प्रबंधक के पास मिली करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति....|....साहब बीवी भाग गई, वापस दिला दीजिए, जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचा पति....|....पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर से भिड़ेंगे बदायूं के अदनान....|....सीएम योगी आज करेंगे पदयात्रा....|....पुणे में कांस्टेबल ने कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर....|....ट्रंप की हार पर दिपके को क्यों याद आए ज्ञानेश कुमार?