अपनी सरकार के खिलाफ सचिन पायलट का दिन भर का अनशन, कांग्रेस ने कहा-यह पार्टी के हितों के खिलाफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 11 अप्रैल 2023। राजस्थान में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट के पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के समय भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ एक दिन का अनशन शुरु करने से पहले राज्य में पार्टी  प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसे पार्टी विरोधी कदम बताया है। 

सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ हैं
रंधावा ने सोमवार देर रात बयान जारी कर कहा’ सचिन पायलट का दिन भर का अनशन पार्टी के हितों के खिलाफ है और पार्टी विरोधी गतिविधि है। अगर अपनी ही सरकार के साथ उनकी कोई समस्या है तो मीडिया और जनता के बजाय पार्टी के प्लेटफॉर्म पर चर्चा की जा सकती है। मैं पिछले पांच महीनों से एआईसीसी प्रभारी हूं, लेकिन पायलटजी ने इस मुद्दे पर कभी भी मुझसे चर्चा नहीं की । मैं उनके साथ संपर्क में हूं और अभी भी उनसे शांतिपूर्ण ढंग से बातचीत की अपील करता हूं। क्योंकि वह निर्विवाद रूप से कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ हैं।

उल्लेखनीय है कि  पायलट ने रविवार को घोषणा की थी कि वह वसुंधरा राजे सरकार के समय भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर मंगलवार को अनशन पर बैठेंगे। पायलट ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दो बार पत्र लिखकर इस मामले की जांच कराने का आग्रह किया था लेकिन सरकार के साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया, ऐसे में उन्हें अनशन करने का निर्णय लेना पड़ रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

ममता बनर्जी की टीएमसी से छिना राष्ट्रीय दल का दर्जा, पार्टी ने कहा-चुनाव आयोग के फैसले को देंगे चुनौती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 11 अप्रैल 2023। राष्ट्रीय दल का दर्ज गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देने के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। पार्टी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। आयोग ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ