मान सरकार पर निशाना: सिद्धू बोले- 30 दिन में 25 कत्ल, पंजाब में कैसे रहेंगे लोग, पुलिस को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अप्रैल 2022। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पटियाला में प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में पिछले 30 दिनों में 25 कत्ल हो गए, वहां कोई कैसे रह सकता है। आम आदमी पार्टी की सरकार को अपने वादों के मुताबिक सबसे पहले पंजाबियों को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। अगर लोग अपने ही राज्य में सुरक्षित नहीं होंगे तो फिर यहां कैसे रह सकते हैं। आप तो बस नौजवानों को विदेश न जाने देने का दावा करके यहीं रोजगार मुहैया कराने का ड्रामा रच कर सत्ता में आई है। नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला के गांव दौणकलां में कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर सिंह के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। सिद्धू ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा।

सिद्धू ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला और कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत बिगड़ती जा रही है और सीएम अपने प्रदेश को छोड़कर दूसरे राज्यों में प्रचार कर रहे हैं। सिद्धू ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। सिद्धू ने कहा कि अगर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह आगे की रणनीति बनाएंगे। सिद्धू ने जानकारी दी है कि उन्होंने खुद एसएसपी से बात की और कहा कि खिलाड़ी की हत्या के आरोपियों को पकड़ना जरूरी है। आज पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार को इस तरफ ध्यान देकर जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए।

यह है मामला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक मंगलवार देर रात कबड्डी क्लब के प्रधान धरमिंदर सिंह उर्फ भिंदा (32) की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। संबंधित थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामले में चार लोगों को नामजद किया है। दो अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

घटना मंगलवार देर रात साढ़े 11 बजे की है और पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पिछले हिस्से में बनी मार्केट व पीजी वाले इलाके की है। धरमिंदर सिंह अपने गांव के कबड्डी क्लब का प्रधान था। वह अक्सर गांव में कबड्डी के टूर्नामेंट कराता रहता था और खुद भी कबड्डी खेलता था। गांव में दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। दोनों गुट आपस में बातचीत जरिये समझौता करने पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक एक ढाबे पर पहुंचे थे। 

Leave a Reply

Next Post

रूस के अलावा कहीं से और से हथियार खरीदना बहुत 'महंगा सौदा'.. भारत की अमेरिका को दो टूक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 अप्रैल 2022। भारत और अमेरिका के बीच 11 अप्रैल को ‘टू प्लस टू’ वार्ता होगी। यह दोनों देशों के बीच चौथे मंत्रिस्तरीय बातचीत। इस बातचीत में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन तथा विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर