महंगाई से निपटने के लिए मोदी सरकार का खास प्लान, नेपाल से टमाटर तो अफ्रीका से दाल खरीदेगा भारत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अगस्त 2023। मोदी सरकार ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए शानदार प्लान बनाया है। इसके लिए विदेशों से टमाटर और दालों का आयात किया जाएगा। भारत महंगाई पर ब्रेक लगाने के लिए नेपाल से टमाटर और अफ्रीका से दाल खरीदेगा। खबर है कि इसके लिए केंद्र सरकार की नेपाल और अफ्रीका के साथ डील हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में इसकी जानकारी दी थी। नेपाल दीर्घकालिक आधार पर भारत को बड़ी मात्रा में टमाटर निर्यात करने के लिए तैयार है, लेकिन उसने इसके लिए बाजार तक आसान पहुंच और अन्य जरूरी सुविधाओं की मांग की है। भारत में टमाटर की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए इस तरह के उपायों पर विचार किया जा रहा है। पड़ोसी देश का यह आश्वासन उस समय आया, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में बताया कि भारत ने नेपाल से टमाटर का आयात शुरू कर दिया है। भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने के कारण भारत में टमाटर की खुदरा कीमतें लगभग 242 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है और देश पहली बार टमाटर का आयात कर रहा है।

भारत को  सब्जियां निर्यात करने का इच्छुक नेपाल

नेपाल के कृषि मंत्रालय की प्रवक्ता शबनम शिवकोटी ने शुक्रवार को बताया कि उनका देश दीर्घकालिक आधार पर भारत को टमाटर जैसी सब्जियां निर्यात करने का इच्छुक है, लेकिन इसके लिए भारत को अपने बाजार तक आसान पहुंच और अन्य जरूरी सुविधाएं देनी होंगी। उन्होंने कहा कि नेपाल ने एक सप्ताह पहले ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम से भारत को टमाटर का निर्यात शुरू कर दिया है, लेकिन अभी यह बड़ी मात्रा में नहीं है। उन्होंने कहा कि टमाटर के बड़े पैमाने पर निर्यात की व्यवस्था अभी की जानी बाकी है। कालीमाटी फल और सब्जी बाजार विकास बोर्ड के उप निदेशक विनय श्रेष्ठ ने कहा, ”अगर हमें भारतीय बाजार तक आसान पहुंच दी जाती है, तो नेपाल भारत को भारी मात्रा में टमाटर निर्यात कर सकता है।” उन्होंने बताया कि नेपाली टमाटरों के लिए भारत एक अच्छा बाजार है। 

नेपाल ने मांगी चीनी और चावल

नेपाल के कृषि मंत्रालय की प्रवक्ता शबनम शिवकोटी ने कहा कि टमाटर निर्यात करने के बदले नेपाल ने भारत से भी चावल और चीनी भेजने की भी मांग की है। बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में गैर- बासमती चावल के निर्यात पर बैन लगा दिया था, जिससे नेपाल में चावल की कीमतें काफी बढ़ गईं। ऐसे में नेपाल ने भारत से 1 लाख टन चावल, 10 लाख टन धान और 50 हजार टन चीनी भेजने का अनुरोध किया है।

अफ्रीका से आएगी दाल

दिल्ली सहित कई राज्यों में अरहर दाल 140 से 160 रुपए किलो बिक रही है, ऐसे में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सरकार टमाटर की तरह दाल का भी आयात करेगी। भारत सरकार अफ्रीकन देश मोजाम्बिक से बातचीत कर रही है। कहा जा रहा है कि दाल के आयात को लेकर डील पक्की हो गई है। मोजाम्बिक 31 मार्च 2024 तक भारत में बिना किसी शर्त और प्रतिबंध के अरहर व उड़द दाल का आयात करेगा। खास बात यह है कि दालों के आयात को लेकर भारत और मोज़ाम्बिक ने द्विपक्षीय एमओयू पर साइन भी किया है। वहीं, दाल की कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने 3 मार्च, 2023 से अरहर दाल पर 10 प्रतिशत की इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी है।

Leave a Reply

Next Post

डॉक्टरों को प्रिस्क्रिप्शन में लिखनी होंगी जेनेरिक दवाएं...नियम नहीं माने तो लाइसेंस होंगे सस्पेंड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अगस्त 2023। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने नए नियम जारी कर कहा कि सभी चिकित्सक जेनेरिक दवाएं ही लिखें और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। आयोग के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई के तहत एक […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर