महज 38 की उम्र में ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, चल रहा था कैंसर का इलाज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 अगस्त 2025। लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। अभिनेत्री ने मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर अंतिम सांस ली और महज 38 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेत्री के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। यूजर्स सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत ही शॉकिंग खबर है, उनकी आत्मा को शांति मिले।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘पवित्र रिश्ता में वर्षा की भूमिका निभाई थी।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी दुखी नजर आ रहे हैं। 

‘पवित्र रिश्ता’ ने दिलाई पहचान
प्रिया मराठे ने कई मराठी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने कुछ हिंदी टेलीविजन शोज भी किए थे, जिसमें वो ‘पवित्र रिश्ता’ में अपनी भूमिका से घर-घर में मशहूर हो गईं थीं। एक्ट्रेस ने इस सीरियल में अंकिता लोखंडे की बहन का किरदार निभाया था, जिनका नाम वर्षा देशपांडे था।

इन शोज में भी निभाई थी भूमिका
प्रिया मराठे को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। एक्ट्रेस को इन शोज में भी उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता था। उन्होंने ‘चार दिवस सासुचे’, ‘कसम से’, ‘कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स’, ‘उतरन’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘भागे रे मन’ जैसे शो किए थे।

एक नजर प्रिया मराठे के व्यक्तिगत जीवन पर
प्रिया मराठे ने साल 2012 में अभिनेता शंतनु मोगे से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को इंडस्ट्री में एक सपोर्टिव कपल के रूप में जाना जाता था। उनकी हंसी-मजाक से भरी कॉमिक टाइमिंग, गंभीर भूमिकाओं में सहजता और मराठी और हिंदी टीवी सीरियल्स में किए गए यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस ने  11 अगस्त 2024 को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था। 

Leave a Reply

Next Post

100 से ज्यादा घुसपैठ करा चुका 'मानव जीपीएस' बागू खान मुठभेड़ में ढेर, हर आतंकी संगठन से था कनेक्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 31 अगस्त 2025। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मोस्ट वांटेड आतंकी बागू खान उर्फ समंदर चाचा को नौशेरा सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। बागू खान अब तक 100 से ज्यादा घुसपैठ में शामिल था और […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग