अयोध्याः आज से आम लोग भी राम मंदिर में कर सकेंगे रामलला के दर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 23 जनवरी 2024। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब आज से आम लोग भी राम मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। प्राण प्रतिष्ठा की वजह से अयोध्या में बाहर से आने वालों की एंट्री रोक दी गई थी। अब ये पाबंदी हट गई है। अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन 20 जनवरी की सुबह से बंद कर दिए गए थे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को फाइनल टच देने के उदेश्य से ट्रस्ट ने यह निर्णय किया था। इस बीच रविवार की रात विराजमान रामलला के विग्रह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में स्थापित करने के लिए पुजारियों को सौंपा। नवीन विग्रह की स्थापना के बाद मंगलवार से राम मंदिर में दोनों विग्रहों के दर्शन सभी श्रद्धालुओं को सुलभ हो सकेंगे। 

दर्शन की शुरुआत सुबह सात बजे से होगी। पहली पाली में पूर्वाह्न 11:30 बजे तक दर्शन हो सकेंगे। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 6:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यदि भक्तों की भीड़ बढ़ी तो दर्शन की अवधि को बढ़ा दिया जाएगा। इस बीच सोमवार को भी आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सके। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सिर्फ विशिष्ट अतिथियों को ही दर्शन कराया गया।

Leave a Reply

Next Post

बार-बार ब्रेक लेने के कारण कोहली की हो रही आलोचना पर बीसीसीआई का बयान, कहा- निजता का सम्मान करें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जनवरी 2024। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एलान किया कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ‘व्यक्तिगत कारणों’ से इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग