एसईसीएल मे स्थापना दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 25 नवम्बर 2020। एसईसीएल में अपार संभावनाएँ हैं। एसईसीएल कोयला उत्पादन के साथ ही जहाँ कोल गैसिफिकेशन जैसे नवीनतम तकनीक को अपना रहा है वहीं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत अपने वशवर्ती क्षेत्रों में विकास के कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता निभा रहा है। एसईसीएल के यश में हमारे कर्मियों के साथ-ंसाथ जनसामान्य का महत्वपूर्ण सहयोग है। -ं उक्त बातें एसईसीएल स्थापना दिवस के अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा ने दिनांक 25/11/2020 को एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में कही।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त) एस.एम. चौधरी, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य हरिद्वार सिंह, विभिन्न विभागाध्यक्षों व श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक, भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की स्थापित प्रतिमा एवं खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर कोविड-ं19 से बचाव व सावधानियाँ संबंधी प्रतिज्ञा का पठन मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा द्वारा किया गया जिसे समस्त उपस्थितों ने दोहराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों द्वारा सर्विस चार्टर का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एसईसीएल के अधिकारी-ंकर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (सचिवीय/राजभाषा) प्रभात कुमार कुमार ने निभाया। यह कार्यक्रम कोविड-ं19 के चलते सोसल डिस्टेेन्सिंग का पालन करते हुए मनाया गया।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया 27 को आरंग क्षेत्र में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 26 नवंबर 2020। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया 27 नवम्बर 2020 को रायपुर जिला के आरंग विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम सेमरिया, पचेड़ा, मुनगी, मुनरेठी, चंदखुरी, बड़गांव में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल