बॉक्स ऑफिस पर उड़े ‘द राजा साब’ के होश; ‘धुरंधर’ नहीं मान रही हार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 जनवरी 2026। सिनेमाघरों में फिल्म ‘धुरंधर’ अब भी धांसू कमाई कर रही है। वहीं, पहली जनवरी को रिलीज होने वाली ‘इक्कीस’ रिलीज के 15 दिन पूरे कर चुकी है, मगर कमाई के मामले में यह 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। 09 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ का जादू भी फीका पड़ रहा है। 

थम नहीं रहा ‘धुरंधर’ का क्रेज 
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का कमाल जारी है। 800 करोड़ी बन चुकी यह फिल्म अब भी दर्शकों को बटोर रही है। यह फिल्म 05 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। महीनेभर से ज्यादा समय गुजर जाने के बावजूद इसका क्रेज दिख रहा है। 

‘द राजा साब’ की सिट्टी-पिट्टी गुम
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की कमाई रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। भारी-भरकम बजट में बनी और बड़े स्तर पर रिलीज हुई इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में कोई खास कमाल नहीं दिखाया है।

कैसा है ‘इक्कीस’ का हाल? 
‘द राजा साब’ और ‘धुरंधर’ के अलावा फिल्म ‘इक्कीस’ भी सिनेमाघरों में सजी हुई है। यह दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। वहीं, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने इस फिल्म के जरिए डेब्यू किया है। फिल्म की कहानी और निर्देशन की तारीफ हुई है, मगर कलेक्शन के मामले में कमाल नहीं दिखा पाई। रिलीज के 15 दिन बाद भी यह 50 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई है। 

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम एशिया में तनाव: हालात पर भारत की पैनी नजर, ईरान-इस्राइल जैसे देशों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तेल अवीव 16 जनवरी 2026। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और जोखिमों को देखते हुए भारत ने ईरान के बाद अब इस्राइल में रहने वाले अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। इस्राइल में बढ़ते तनाव और ईरान में प्रदर्शन के बीच भारत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल