बस्तर की युवाशक्ति को मिला यूनिसेफ का साथ : ‘युवोदय‘ कार्यक्रम की सहायता के लिए बस्तर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के बीच हुआ एमओयू

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 24 सितम्बर 2020। ‘युवोदय‘ कार्यक्रम के माध्यम से बस्तर के विकास में योगदान देने को आतुर युवा शक्ति को यूनिसेफ का साथ मिला। बस्तर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, संस्कृति, पर्यटन, खेलकूद, आजीविका, कृषि और वनोपज, डिजीटल सामग्री व सूचना तकनीक, जल और स्वच्छता, पंचायती राज संस्थाएं और बाल संरक्षण व लिंग समानता के लिए कार्य करने वाले स्वयंसेवी युवाओं के सहयोग के लिए आज बस्तर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के बीच करार किया गया। 

बस्तर के विकास में सहयोग के इच्छुक युवाओं को युवोदय कार्यक्रम के माध्यम से मंच उपलब्ध कराने वाले बस्तर कलेक्टर और यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ प्रमुख जाॅब जकारिया ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर यह करार किया। इसके साथ ही युवोदय के स्वयंसेवकों द्वारा निर्मित एक रैप थीम गीत भी जारी किया गया।

उल्लेखनीय है कि युवोदय का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव में आजीविका, पर्यावरण, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और कोरोना की रोकथाम में युवा शक्ति की सहायता प्राप्त करना है। कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा के लिए कौशल विकास और प्रमाण पत्र के लिए प्रशिक्षण मिलेगा। कार्यक्रम में प्राप्त अनुभव व्यवसाय और उद्योग में उनकी रोजगार क्षमता को बेहतर बनाने में योगदान देगा।

बस्तर कलेक्टर ने कहा, “हमारे युवा वालिंटियर्स को उम्र के आधार पर परिभाषित नहीं किया गया है, उनके दिलों में जुनून है। ये ऐसे लोग हैं जो निस्वार्थ भाव से बस्तर के उज्ज्वल और गौरवशाली भविष्य के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। ‘युवोदय‘ के साथ बस्तर सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जाना जाएगा। यूनिसेफ की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में तकनीकी विशेषज्ञता ‘युवोदय‘ वालंटियर्स को गांव में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में मदद करेगी।

यूनिसेफ के छत्तीसगढ़़ प्रमुख जाॅब जकारिया ने कहा, “युवोदय एक अभिनव कार्यक्रम है जो देश के लिए एक मिसाल के तौर पर उभर सकता है, जिसका देश के अन्य राज्यों द्वारा अनुकरण किया जा सकता है। युवोदय की सफलता वालिंटियर्स के हाथों में है। उनकी प्रतिबद्धता इस पहल को विशिष्ट बनाती है। ” यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ अभिषेक सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में रुचि रखने वाले युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने से एक बड़ी शक्ति का निर्माण होगा। सहायक कलेक्टर सुश्री रेना जमील द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर युवोदय कार्यक्रम से जुड़े वालिंटियर्स उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा में ग्रामीण परिवारों को साल में मिले अधिकतम रोजगार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित की समिति रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों से बेहतर, फिर भी प्रति परिवार रोजगार उपलब्धता के दिन बढ़ाये जाने की पर्याप्त संभावनायें इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 24 सितम्बर […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस