प्रधानमंत्री आवास योजना -शहरी: खिलावन दास का मकान का सपना हुआ साकार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेमेतरा 19 अक्टूबर 2020। महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने मे जो गौरव की अनुभूति होती है, इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। अनुसुचित जाति वर्ग के लगभग 55 साल के खिलावन दास कुर्रे अब खुद के पक्के मकान में रहकर सुकुन की नींद ले रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) गरीब परिवारों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। शासन की इस महती योजना से लाभान्वित नगर पचायत बेरला के वार्ड क्र.09 बेरला निवासी भूमिहीन खिलावन दास कुर्रे का पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ है। शासन की इस योजना से लाभ पाकर खिलावन दास बहुत खुश हैं। उल्लेखनीय है कि मेहनत मजदूरी से जीवन यापन करने वाला यह परिवार पहले खपरैल के कच्चे घर में रहता था। इस परिवार के सदस्यों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका खुद का एक पक्का मकान होगा।

अब उनका सपना प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की वजह से हकीकत बन गया है। मिट्टी और खपरैल की छत वाले मकान में रहने वाला खिलावन दास कुर्रे अब सीमेंट कांक्रीट की छत वाले मकान का मालिक बन गया है। सरकार से आवास बनाने के लिए उन्हें 02 लाख 29 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। उनके घर में शौचालय भी बन गया है। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य शासन के इस महती योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हम जैसे गरीब परिवारों के लोगों के लिए यह योजना काफी सहारा बन कर आई है, जिसके कारण हमें पक्का मकान दिया गया है। खिलावन दास कुर्रे ने नगर पंचायत अध्यक्ष बेरला रासबिहारी कुर्रे, उपाध्यक्ष भारत भूषण साहू एवं जिला प्रशासन के प्रति प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का आवास का लाभ मिलने पर आभार व्यक्त किया है।  

Leave a Reply

Next Post

कोविड पेंशेंट फीडबैक रिपोर्ट : 'संस्था वार हुई रैंकिंग में कोरिया जिले ने पूरे प्रदेश में हासिल किया दूसरा रैंक, कोविड हॉस्पिटल की सुविधाओं से मरीज संतुष्ट'

शेयर करेकलेक्टर एसएन राठौर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य टीम कर रही बेहतरीन काम कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं जिले की जनता को बधाई की प्रेषित इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरिया 19 अक्टूबर 2020। कलेक्टर एसएन राठौर के सतत मार्गदर्शन में कोरिया जिले ने 104 दृ कोविड पेंशेंट […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं