सीएम योगी ने मथुरा को दी 822 करोड़ की सौगात, कहा- देश में यूपी विकास का नया मॉडल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मथुरा 13 दिसंबर 2022। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव से पहले भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को 822 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मंगलवार की सुबह सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में बटन दबाकर 84 परियोजनाओं का लोकार्पण और 126 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं 12 से अधिक विभागों से संबंधित हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और जिले के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

सीएम योगी ने राधे-राधे और बांकेबिहारी लाल की जयकार से संबोधन का शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि ब्रजभूमि में आने का अवसर मिला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों का महत्व बताते हुए कहा कि सबसे बड़ा दुनिया का धार्मिक आयोजन प्रदेश में प्रयागराज कुंभ के रूप में होता है। आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रही है। उन्होंने कहा कि 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ब्रज भूमि के विकास से जुड़ने वाले हैं। 

‘जो भी दुस्साहस करेगा, वो अंजाम भुगतेगा’

सीएम योगी ने कहा कि ब्रजभूमि को 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देकर आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को जिताया। इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले पांच साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली है। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी दुस्सास करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा।  उन्होंने कहा कि देश में यूपी सुंदर और स्वच्छ भी है। उन्होंने कहा कि महामारी के प्रकोप से जनता को बचाया। नरेंद्र मोदी नेतृत्व में कोरोना की लड़ाई लड़ी गई। फ्री टेस्ट, उपचार और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बाकी सात नगर निगम को भी जोड़ा। इसमें मथुरा निगम भी है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया। 

Leave a Reply

Next Post

संसद पर हमले की 21वीं बरसी आज, उपराष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 दिसंबर 2022। भारतीय लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हुए आतंकवादी हमले की आज 21वीं बरसी है। आतंकवादियों ने 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर हमला किया था। संसद पर हुए हमले के 21 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन आज […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल