ऑटो-रिक्शा व बस में हुई टक्कर, एक बच्चे व तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 31 मई 2022। गुजरात के बनासकांठा में सोमवार शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और ऑटोरिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। धनेरा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर विंचीवाड़ी गांव के पास हुआ। अधिकारी ने बताया कि मिनी बस राजस्थान की ओर से आ रही थी, तभी उसकी ऑटो रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई।

तीन लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम 
अधिकारियों ने बताया कि बस की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सड़क हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। जिसमें दो अस्पताल में भर्ती हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता ने किया भाजपा पर हमला, कहा- सावरकर के खिलाफ बोलना देशद्रोह तो मुझे जेल में डाल दो 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 मई 2022। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हैदराबाद के सालारजंग संग्रहालय में लगी प्रदर्शनी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने आरोप लगाया है कि इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता सेनानियों में देश के पहले प्रधानमंत्री […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां