इस्राइल ने बेरूत पर फिर किया हवाई हमला, आठ मंजिला आवासीय इमारत को बनाया निशाना; चार लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

यरुशलम/बेरूत 22 नवंबर 2024। बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, एक बार फिर हमले तेज हो गए हैं। इस्राइल ने शनिवार तड़के मध्य बेरूत को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। सुरक्षा सूत्रों ने कहा, इस्राइल ने ईरान समर्थक हिजबुल्ला समूह के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया। शक्तिशाली हमले से लेबनान की राजधानी बुरी तरह से हिल गई। वहीं, लेबनानी मीडिया ने बताया कि इस्राइल के विमानों ने बस्ता क्षेत्र में स्थित पांच मिसाइलों से आठ मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए और 33 घायल हो गए।

सुबह चार बजे किए हमले

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेरूत में तड़के करीब चार बजे कई शक्तिशाली विस्फोट हुए। दो सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि हमले में कम से कम चार रॉकेट दागे गए। 

एंबुलेंसों के सायरन की आवाज गूंजी

बेरूत के बस्ता इलाके में विस्फोट स्थल पर एंबुलेंसों के पहुंचने के दौरान सायरन की आवाज सुनी जा सकती थी। मीडिया चैनलों द्वारा जारी फुटेज में कम से कम एक नष्ट इमारत दिखाई गई और कई अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बता दें, यह इस सप्ताह बेरूत के मध्य क्षेत्र को निशाना बनाने वाला चौथा इस्राइली हवाई हमला था। रविवार को रास अल-नबा जिले में एक इस्राइली हवाई हमले में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ मीडिया अधिकारी की मौत हो गई थी। इस्राइल ने सितंबर में लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ एक बड़ा हमला शुरू किया। 

दो मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा इस्राइल

इस्राइल अब फलस्तीन के गाजा पट्टी में हमास के साथ-साथ ही उसके सहयोगी हिजबुल्ला से भी जंग कर रहा है। पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने अचानक इस्राइल में घुसकर हमला कर बड़ी संख्या में नरसंहार किया था। जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने हमला किया। इस बीच, लेबनान का संगठन हिजबुल्ला ने भी गत दिनों इस्राइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। पिछले 11 महीने से हिज्बुल्ला और इस्राइल के बीच जंग जैसी स्थिति है। उधर इस्राइली रक्षा मंत्री का कहना है कि यह युद्ध का प्रथम चरण है। इसके बाद अभी और चरणों में युद्ध लड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

'दुनिया मान रही भारत का सामरिक महत्व'; पीएम बोले- 10 साल में अपनाया सुधार-प्रदर्शन-परिवर्तन का मंत्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में ‘सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन’ का मंत्र अपनाया है, जिसके कारण अब दुनिया भारत के सामरिक महत्व को मान रही है। जर्मनी के स्टटगार्ट में आयोजित […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल