कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 22 सितंबर 2026। देश की फ्रंटलाइन नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 43.5 फीसदी हो गई है, लेकिन सिर्फ 13 फीसदी नौकरी विज्ञापनों में महिलाओं को लक्षित किया गया। वर्क इंडिया रोजगार रिपोर्ट के मुताबिक, इससे महिलाओं की बढ़ती रोजगार रुचि और नियोक्ताओं की ओर से उन्हें अवसर देने के बीच अंतर सामने आता है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल महिलाओं की हिस्सेदारी 40.4 फीसदी थी। अप्रैल से जून 2026 के बीच 772 शहरों में 6.5 लाख से अधिक नौकरी विज्ञापनों और 98 लाख से ज्यादा आवेदनों के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें 50 से अधिक फ्रंटलाइन नौकरी श्रेणियां शामिल हैं।  

65 फीसदी वृद्धि…
जून और जुलाई 2026 में नौकरी के आवेदनों में सालाना आधार पर 65% वृद्धि हुई, जबकि नौकरी के विज्ञापनों की संख्या 40 से 48 फीसदी बढ़ी। आईटी, एचआर, अकाउंट्स, बिक्री और कार्यालय संबंधी नौकरियों में प्रतिस्पर्धा अधिक रही।

ब्यूटीशियन और शिक्षण में सबसे ज्यादा आवेदन
महिलाओं की हिस्सेदारी ब्यूटीशियन की नौकरियों के लिए 86.6 फीसदी और शिक्षण पदों के लिए 80.7 फीसदी रही। वहीं बिक्री, कार्यालय, मार्केटिंग और ग्राहक सेवा जैसे क्षेत्रों में भी महिलाएं तेजी से आवेदन कर रही हैं। बिक्री क्षेत्र में सबसे ज्यादा 56 लाख से अधिक आवेदन मिले।

Leave a Reply

Next Post

मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया

शेयर करेप्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह इंडिया रिपोर्टर लाइव नागोया, 22 सितंबर 2026। भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फिलीपींस की ऐरा विलेगास को 5-0 से हराया। साक्षी ने बड़ा उलटफेर करते हुए […]

You May Like

ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद....|....डल झील की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी पर्यटक....|....आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने पीएससी में गाड़ा झंडा....|....शादी के 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश....|....दुर्गा पूजा 2026: मिनी बंगाल बनेगी काशी....|....उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान....|....मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया....|....कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक....|....डिजिटल मार्केटिंग से शेयर बाजार तक, लिक्विड डिजिटल की बड़ी छलांग....|....भाजपा सरकार ‘एग्री स्टेक’ नहीं, किसानों के रास्ते में ‘डिजिटल स्पीड ब्रेकर’ लगा रही है ताकि धान कम खरीदना पड़े - कांग्रेस