चार बेटों व एक बेटी के पिता ने 65 साल की पत्नी का गला घोंटा, बाद में खुद ने भी कर ली आत्महत्या

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 28 मई 2022। पारिवारिक विवाद के चलते 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी 65 साल की पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी आत्महत्या कर ली। मृतक दंपति के चार बेटे व एक बेटी हैं। जानकारी मिली है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि पति गुस्से पर काबू नहीं रख सका और पत्नी का गला घोंट दिया। बाद में खुद ने भी फांसी लगा ली।

घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है। मृतकों के नाम धनसिंह (70) व जमनाबाई (65) निवासी स्कीम नंबर 78 है। पुलिस के मुताबिक परिवार में बुजुर्ग दंपति के चार बेटे दीपक, संतोष, राजकुमार और मनोज हैं। एक बेटी है, जिसकी मालवीय नगर में शादी हो चुकी है। चारों बेटे फर्नीचर का काम करते हैं। धनसिंह का विजय नगर क्षेत्र में कारपेंटर का काम था। चार बेटे होने के बावजूद वह अपना तनाव किसी से बांट नहीं पा रहे थे। वह खुद काम करके अपना घर चलाते थे। यह बात भी पता चली है कि कुछ दिन पहले पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकाय की थी। बताया था कि पति  मारपीट करता है। घर में नहीं रखता। इसके चलते वह अपने मंझले बेटे दीपक के साथ रहने लगी थी। मामले में पुलिस ने थाने बुलाकर समझाइश देने की बात कही थी।

बड़े बेटे दीपक ने पिता धनसिंह को अपने साथ रख लिया था। गुरुवार को धनसिंह ने बेटे मनोज को कॉल कर सभी की लोकेशन ली और दीपक के यहां पहुंच गया और पत्नी जमना बाई की हत्या कर दी। बाद में खुद ने फांसी लगा ली। बेटे दीपक ने पूछताछ में बताया कि पिता का दोपहर में कॉल आया था। लेकिन वह काम के चलते जा नहीं सका। शाम को मां-पिता की मौत की जानकारी मिली। उसकी मां और पिता के बीच कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। उन्होंने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। छोटे बेटे मनोज ने बताया कि उनके घर से अलग होने के बाद पिता नशे में कई बार मां से विवाद करते थे। आठ दिन पहले मारपीट की थी। मैंने अपने बड़े भाई दीपक और राजकुमार से कहा था कि पिता किसी दिन मां को मार न डालें। पिता की हरकतों के चलते मां भी उनसे काफी डरी रहती थी। मां को कई बार साथ ले जाने की बात कही, लेकिन वह इस उम्र में पिता को छोड़ने के लिए राजी नहीं हुई। कुछ दिन पहले हुए विवाद में भी भाइयों के काफी समझाने के बाद मां उनके पास रहने लगी थी।

Leave a Reply

Next Post

सीएम शिवराज का ऐलान, ग्वालियर-चंबल हिंसा में दोनों समाज पर लगे केस वापस होंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 28 मई 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2018 विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल संभाग में एट्रोसिटी एक्ट को लेकर हुई हिंसा के केस वापस लेने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फैसले का ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की राजनीति का सीधा असर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक