डीआरडीओ को मिली बड़ी कामयाबी, सबसे कम दूरी वाली वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 फरवरी 2025। ओडिशा के चांदीपुर तट से VSHORADS (बहुत कम दूरी की हवाई रक्षा प्रणाली) मिसाइल का तीन बार सफल उड़ान परीक्षण किया गया। इन परीक्षणों में मिसाइलों ने तेज गति से उड़ते बहुत कम ऊंचाई पर लक्ष्यों को निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और सशस्त्र बलों को VSHORADS मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई दी।’ रक्षा मंत्रालय ने बताया कि तीन परीक्षणों के दौरान मिसाइलों ने कम ऊंचाई पर उड़ते हुए ड्रोन जैसे लक्ष्यों को इंटरसेप्ट किया और उन्हें पूरी तरह नष्ट किया। यह परीक्षण अंतिम तैनाती की व्यवस्था में किए गए थे, जिसमें दो फील्ड ऑपरेटरों ने हथियार की तत्परता, लक्ष्य प्राप्ति और मिसाइल फायरिंग को पूरा किया। 

VSHORADS एक मैन-पोर्टबल हवाई रक्षा प्रणाली है, जिसे रक्षा अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) ने डीआरडीओ की अन्य प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग साझेदारों के सहयोग से डिजाइन और विकसित किया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, परीक्षणों के दौरान विभिन्न रेंज के उपकरणों द्वारा प्राप्त डाटा ने VSHORADS मिसाइल प्रणाली की विशेष क्षमता को साबित किया, जैसे कि ड्रोन और अन्य हवाई खतरं को नष्ट करना। यह मिसाइल प्रणाली भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम है।  

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने दी वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, अमित शाह बोले- सबके जीवन में खुशियां लाएं मां सरस्वती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 फरवरी 2025। आज देश भर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। आज के दिन को मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं