आग से तबाह माउई की मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर दान देंगे बेजोस और उनकी मंगेतर, अन्य सेलेब्रिटी ने भी दी मदद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 14 अगस्त 2023। दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज ने आग से तबाह हुए माउई काउंटी के लिए 10 करोड़ डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपये) दान देने का एलान किया है। दान की ये रकम माउई के पुनर्निर्माण में खर्च की जाएगी। बता दें कि अमेरिका के हवाई द्वीप के माउई काउंटी में बीते दिनों आग लग गई थी, जिससे पूरा इलाका तबाह हो गया। आग के चलते 90 लोगों की जान चली गई। 

मंगेतर ने दी जानकारी
जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘जेफ और मैं माउई की तबाही से दुखी हैं। हम उन परिवारों के बारे में सोच रहे हैं, जिन्होंने काफी कुछ खोया है। तात्कालिक जरूरतें अहम हैं, साथ ही पुनर्निर्माण भी जरूरी है। ऐसे में जेफ और मैं एक माउई फंड बना रहे हैं, जिसके तहत माउई के लोगों की मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर खर्च किए जाएंगे। इस मदद से माउई अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा।’ बता दें कि लॉरेन सांचेज बेजोस अर्थ फंड की वाइस चेयरपर्सन हैं।

माउई में जेफ बेजोस का भी है घर
बता दें कि अमेजन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जेफ बेजोस का भी माउई काउंटी इलाके में 14 एकड़ में फैला एक आलीशान घर है। जो इलाका आग से तबाह हुआ, वह जेफ बेजोस के घर से महज 20 मील की दूरी पर स्थित है। कई अन्य सेलेब्रिटीज ने भी माउई के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। मशहूर प्रस्तुतकर्ता ओप्रा विनफ्रे भी माउई में रहती हैं और उन्होंने शेल्टर होम में रह रहे लोगों की दैनिक जरूरतों की मदद दी है। 

अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक
बता दें कि माउई में अभी भी आग भड़की हुई है, जिसे काबू करने की कोशिश की जा रही है। बीती 8 अगस्त को माउई में लगी आग अमेरिका के बीते 100 साल के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है। इससे पहले नवंबर 2018 में कैलिफोर्निया के कैंप फायर में भी खतरनाक आग लगी थी। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते प्राकृतिक आपदा की घटनाएं आम होती जा रही हैं। 

Leave a Reply

Next Post

निकोलस पूरन ने बंद की हार्दिक पांड्या की बोलती, पांचवें टी20 में दो छक्के के बाद हुसैन के साथ दिया जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अगस्त 2023। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज खत्म होने के बाद निकोलस पूरन ने हार्दिक पांड्या को करारा जवाब दिया है। पूरन ने अकील हुसैन के साथ एक वीडियो बनाया है, जिसमें वह मुंह बंद रखने का इशारा कर रहे […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां