इस तारीख से शुरू हो सकता है 18वीं लोकसभा का पहला सत्र; राष्ट्रपति करेंगी सत्र की औपचारिक शुरुआत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 जून 2024। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद 18वीं लोकसभा का पहला सत्र जून के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सत्र की शुरुआत नए सांसदों के शपथग्रहण से होगी। सभी सांसदों के शपथग्रहण में दो दिन का समय लग सकता है। इसके बादनए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसके अगले दिन राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को संबोधित कर सत्र की औपचारिक शुरुआत करेंगी। सत्र की तारीखों पर अंतिम फैसला नई केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिया जाएगा। सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का दोनों सदनों से परिचय भी कराएंगे। सत्र 22 जून को समाप्त होने की संभावना है। यह सत्र एक सप्ताह की छोटी अवधि के लिए आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके बाद जुलाई-अगस्त में संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा और इस दौरान वित्त वर्ष 2024-25 का नियमित बजट भी पेश किया जाएगा।

बता दें कि रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद कैबिनेट की बैठक होने की संभावना है। गौरतलब है केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 जून को 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी। इसके बाद, मुर्मू ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को मनोनीत प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है।  

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी का शपथ ग्रहण समारोह होगा यादगार, विदेशी मेहमानों के साथ कई खास मेहमान होंगे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 जून 2024। नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में बेहद खास होगा। इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं