उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक जवान बलिदान; गोलीबारी जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 24 अप्रैल 2025। उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की गई, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना और सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। व्हाइट नाइट कोर की ओर से किए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर आज बसंतगढ़, उधमपुर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। संपर्क स्थापित किया गया, और भीषण गोलीबारी शुरू हुई। हमारे एक जवान को शुरुआती मुठभेड़ में गंभीर चोटें आईं और बाद में बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद जवान बलिदान हो गया। अभियान अभी भी जारी है।

पहलगाम के बायसरन में हमलावरों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबल पहलगाम के बायसरन इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं। भारतीय सेना ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पुंछ के लसाना वन क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। जम्मू कश्मीर में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चला रही है।

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने देर रात कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने के आदेश, अटारी बाॅर्डर पर लगी भीड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 24 अप्रैल 2025। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसमें सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ना […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां