ओडिशा तट पर DRDO ने किया स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, हवा में ही मार गिराए लक्ष्य

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अगस्त 2025। भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देश की वायु सुरक्षा को और अधिक मजबूत करते हुए स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम तैयार कर लिया है। DRDO ने 23 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे ओडिशा के तट पर एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक किया। इस परीक्षण के दौरान मिसाइलों को अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए हवा में ही उन्हें मार गिराने में सफलता मिली। एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली एक बहुस्तरीय (Multi-layered) वायु रक्षा प्रणाली है, जिसमें पूरी तरह से स्वदेशी रूप से विकसित त्वरित प्रतिक्रिया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं। इस प्रणाली में कुल तीन तरह की अत्याधुनिक तकनीक से लैस मिसाइलें हैं—QRSAM (Quick Reaction Surface to Air Missile), VSHORADS (Very Short Range Air Defence System) और एक उच्च शक्ति वाली लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार प्रणाली (DEW)। ये तीनों मिलकर भारत की वायु रक्षा को और अधिक अभेद्य बनाती हैं।

कितना मजबूत है भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम?
भारतीय वायु रक्षा प्रणाली को दुनिया की सबसे उन्नत और भरोसेमंद प्रणालियों में गिना जाता है। यह प्रणाली बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों, लड़ाकू विमानों, ड्रोनों और हेलिकॉप्टरों जैसे विभिन्न प्रकार के हवाई खतरों से देश की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। यह मल्टी-लेयर्ड सिस्टम विशेष रूप से पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देशों से उत्पन्न खतरों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

भारत की यह वायु रक्षा प्रणाली एक एकीकृत नेटवर्क पर आधारित है, जिसमें उन्नत रडार, आधुनिक मिसाइल सिस्टम और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर शामिल हैं। यह तकनीकी समन्वय इसे अत्यंत प्रभावी और तेज़ प्रतिक्रिया वाली प्रणाली बनाता है, जो युद्ध की स्थिति में त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है।

Leave a Reply

Next Post

एमपी सरकार ने 1 साल पहले किया था पुलिस 7500 भर्ती का वादा, 8 साल से SI भर्ती भी नहीं हुई, कब मिलेगा युवाओं को रोजगार?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 24 अगस्त 2025। मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। गृह विभाग ने 24 अगस्त की शाम 5 बजकर 53 मिनट पर ट्वीट कर जानकारी दी थी कि राज्य सरकार पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल